Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Coach guidance system installed at the station did not work even after two years

Sonipat News: स्टेशन पर लगे कोच गाइडेंस सिस्टम दो साल बाद भी नहीं चले

Mon, 16 Jun 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Coach guidance system installed at the station did not work even after two years
फोटो 04- सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर बंद पड़ा कोच गाइडेंस का डिस्प्ले बोर्ड व ट्रेन में स
सोनीपत। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर कोच गाइडेंस सिस्टम की व्यवस्था करने के करीब दो साल बाद भी यात्रियों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अक्तूबर 2023 में कोच गाइडेंस सिस्टम लगाने का काम पूरा होने के बावजूद यूपीएस में जुड़ाव (कनेक्टिविटी) का कार्य नहीं होने से यात्री आज तक इस सुविधा से वंचित हैं। इससे यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों में अपना कोच ढूंढने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

रेलवे ने अगस्त 2022 में सोनीपत सहित 6 स्टेशनों पर कोच गाइडेंस सिस्टम परियोजना के तहत टेलीकॉम विभाग को 2.80 करोड़ रुपये का टेंडर दिया था। सोनीपत स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों में कोच ढूंढने की व्यवस्था के लिए फरवरी, 2023 में कोच गाइडेंस सिस्टम के तहत प्रत्येक प्लेटफार्म पर 24-24 डिस्प्ले बोर्ड लगाने का काम शुरू किया गया था।
विज्ञापन

परियोजना के तहत टेलीकॉम विभाग तय समयानुसार अक्तूबर 2022 में अपना काम पूरा नहीं कर पाया तो रेलवे ने कार्य की अवधि को बढ़ाकर 31 अक्तूबर 2023 कर दिया था। अब करीब दो साल बाद भी यह डिस्प्ले बोर्ड शुरू नहीं हो पाए हैं। सोनीपत से रोजाना दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करने वाले करीब 40 हजार यात्री इस सुविधा से आज तक वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना में शामिल थे छह स्टेशन
रेलवे ने परियोजना के तहत हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, बहादुरगढ़, दिल्ली के सब्जी मंडी, किशनगंज व उत्तर प्रदेश के मेरठ स्टेशन पर कोच गाइडेंस सिस्टम लगवाया है। सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन पर कोच के हिसाब से डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन ये आज तक चालू नहीं हुए हैं।

सोनीपत स्टेशन पर कोच गाइडेंस सिस्टम के तहत प्रत्येक प्लेटफार्म पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य के चलते इन डिस्प्ले का यूपीएस में जुड़ाव नहीं हो पाया है। स्टेशन पर निर्माणाधीन भवन का काम पूरा होते ही सभी डिस्प्ले बोर्ड की कनेक्टिविटी करवा दी जाएगी। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed