फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CNG station closed due to pipeline leakage in Yamuna

Sonipat News: यमुना में पाइप लाइन लीक होने से सीएनजी स्टेशन बंद

Tue, 19 Aug 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
CNG station closed due to pipeline leakage in Yamuna
फोटो :33: सोनीपत स्थित सीएनजी स्टेशन जिसे बंद किया गया है। संवाद
सोनीपत। जिलेभर के वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यमुना नदी में उफान के बीच उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के मवीकलां के पास सीएनजी पाइप लाइन लीक हो गई है।
विज्ञापन

इससे सोनीपत में अनिश्चितकाल के लिए सीएनजी स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। महज एक स्टेशन पर सीएनजी उपलब्ध है।
गांव मवीकलां के पास यमुना नदी के खादर में शनिवार को गेल इंडिया की गैस पाइप लाइन फट गई थी। बताया जा रहा है कि गांव गौना से दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र तक प्राकृतिक गैस ले जाने वाली भूमिगत पाइप लाइन नदी में दो जगहों पर फटी है।
विज्ञापन

पाइप के फटने से सोनीपत में सीएनजी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिले में कुल 23 सीएनजी स्टेशन हैं। सोमवार को केवल एक स्टेशन ही चालू रहा। बाकी पंप बंद रहने से हजारों सीएनजी वाहनों के मालिक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पब्लिक ट्रांसपोर्ट, टैक्सी और ऑटो रिक्शा सेवाओं पर भी इसका सीधा असर दिखाई देने लगा है। वाहन मालिकों का कहना है कि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो उन्हें मजबूरन पेट्रोल और डीजल की ओर रुख करना पड़ेगा।

इस बारे में जब गेल गैस के प्रभारी से बात की गई कि तो वह भी सीएनजी बहाल होने का समय नहीं बता पाए। गेल गैस की आधिकारिक विज्ञप्ति में भी सिर्फ वैकल्पिक गैस आपूर्ति मार्गों के बारे में जानकारी दी गई है।
बताया जा रहा है कि पाइप लाइन के प्रभावित हिस्से की मरम्मत में समय लगेगा। इंजीनियरों की टीम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed