फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CNG-PNG connections made available to industrial units on time

Sonipat News: औद्योगिक इकाइयों को समय पर उपलब्ध करवाए सीएनजी-पीएनजी कनेक्शन

Wed, 30 Aug 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 30 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
CNG-PNG connections made available to industrial units on time
लघु सचिवालय में अधिकारियों व उद्योगपतियों के साथ बैठक करते उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार। स्रोत: सूचन
सोनीपत। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने निर्देश दिए कि औद्योगिक इकाइयों को सीएनजी-पीएनजी के कनेक्शन समय पर उपलब्ध करवाएं। कोई भी आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए। यदि बिना किसी ठोस कारण के आवेदन लंबित रखे गए तो संबंधित कंपनी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार डिस्ट्रिक्ट लेवल क्लियरेंस कमेटी (डीएलसीसी) व डिस्ट्रिक्ट लेवल ग्रीवेंस कमेटी (डीएलजीसी) की बैठक ले रहे थे। उन्होंने विभागों के पास औद्योगिक इकाइयों के विभिन्न प्रकार के आवेदनों की भी गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग प्लान की अप्रूवल, सीएलयू, फायर फाइटिंग, फायर सर्विस आदि प्रकार की एनओसी के आवेदन लंबित नहीं रहने चाहिए। संबंधित पोर्टल पर भी इस संदर्भ में अपडेट अवश्य करें। हर आवेदन पर समयबद्धता के साथ निर्णय लें। साथ ही उन्होंने टेलीफोन कंपनियों के टावरों के आवेदनों की भी पड़ताल करते हुए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उद्योगपतियों की भी उपायुक्त ने सुनवाई की, जिसमें विशेष रूप से निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग रखी गई। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विद्युत आपूर्ति की बेहतरी के लिए हरसंभव कदम उठाएं। उद्योगपति श्रीभगवान गुप्ता ने पुराने औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी आदि की मांग भी प्रस्तुत की, जिसके लिए उपायुक्त ने निगमायुक्त को विशेष निर्देश दिए। बैठक में कुंडली में अतिक्रमण हटवाने के साथ अवैध रूप से खोली गई शराब की दुकानें हटवाने की मांग भी रखी गई, जिसके लिए उपायुक्त ने निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में नगर निगम के आयुक्त विश्राम कुमार मीणा, नगराधीश डा. अनमोल, जिला उद्योग केंद्र की संयुक्त निदेशक संजीत कौर, मंजीत दहिया, एटीपी अंजू, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन प्रशांत कौशिक, पंकज गौड़, बिजली निगम के एक्सईएन अश्विनी कौशिक, उद्योगपति धीरज चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed