फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CM window complaints will have to be settled by October 1

Sonipat News: एक अक्तूबर तक निपटानी होंगी सीएम विंडो की शिकायतें

Sat, 09 Sep 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
CM window complaints will have to be settled by October 1
फोटो 13. लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेती नगराधीश डॉ. अनमोल। स्रोत: सूचना विभाग
सोनीपत। नगराधीश डॉ. अनमोल ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सीएम विंडो, एसएमजीटी, सीपीग्राम व अन्य पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को प्रतिदिन देखते रहे। इसके साथ शिकायतों का जल्द समाधान भी करें। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। नगराधीश शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में सीएम विंडो व अन्य पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा बैठक कर रही थीं।
विज्ञापन

नगराधीश ने कहा कि लंबित शिकायतों का निवारण एक अक्तूबर तक अवश्य करें और इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वर्ष 2020 तक की सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का 15 सितंबर तक, वर्ष 2021 की शिकायतों का 22 सितंबर तक और वर्ष 2022 से प्राप्त शिकायतों का निवारण हर हालात में एक अक्तूबर तक करना सुनिश्चित करें। अधिकारी समस्याओं के समाधान करने के साथ उनकी एटीआर रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपडेट करें। उन्होंने कहा कि एटीआर रिपोर्ट पर एमीनेंट या शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर होने जरूरी हैं।
विज्ञापन

नगराधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक शिकायत पर मल्टी मार्किंग न हो। इसकी वजह से शिकायत कई जगह पर लंबित दिखाई देती है। इससे भी जिसे का स्कोर खराब होता है। नगराधीश ने कहा कि राइट टू सर्विस एक्ट के तहत भी प्राप्त सेवाओं को समय पर लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें। लापरवाही व कोताही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान एसडीएम आशीष वशिष्ठ, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed