{"_id":"67f421aa4b5b3750dd01c37b","slug":"cm-was-made-aware-of-the-arbitrariness-of-private-schools-sonipat-news-c-197-1-snp1008-134918-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निजी स्कूलों की मनमानी से सीएम को करवाया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निजी स्कूलों की मनमानी से सीएम को करवाया अवगत
Tue, 08 Apr 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो 31- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित कार्यालय में एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते क्राइ
सोनीपत। क्राइम कंट्रोल एंड ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन संगठन की ओर से किताबों पर निजी स्कूलों की मनमानी काे लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सुभाष चंद्र को ज्ञापन दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की, कि जिस प्रकार सरकार की ओर से सरकारी कार्यालयों में से भ्रष्टाचार को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, उसी तरह निजी स्कूलों में हो रहे भ्रष्टाचार को भी समाप्त किया जाए।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कटारिया ने बताया कि प्रदेशभर में निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। निजी स्कूलों में जो पुस्तकें पाठ्यक्रम में लगाई गई हैं, वह बाजार में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अभिभावक निजी स्कूलों की ओर से चयनित एक दुकान से ही किताबें खरीदने के लिए बाध्य हैं, जोकि सरासर गलत है। वहीं शिक्षा विभाग के निर्देश हैं कि स्कूलों में वहीं किताबें लगवाई जाएं, जो बाजार में उपलब्ध हो। इतना ही नहीं, निजी स्कूल संचालक एनसीईआरटी की किताबें न लगवाकर अन्य प्रशासकों की पुस्तकों को तव्वजो दे रहे हैं। मोटे कमीशन के लिए किताब विक्रेताओं का चयन किया गया है। इसके अलावा कई निजी स्कूलों में किताबें या अन्य प्रशिक्षक सामग्री जैसे स्कूल बैग, वर्दी तक के लिए स्कूल के अंदर दुकानें खोली गई हैं। यह नियमानुसार गलत है। सरकार से अनुरोध है कि इसकी जांच करवाकर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।