{"_id":"69123f6ccc076f477f0be788","slug":"cm-to-attend-state-level-programme-on-14th-on-the-martyrdom-day-of-dada-kushal-singh-sonipat-news-c-197-1-snp1003-145065-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दादा कुशल सिंह के बलिदान दिवस पर 14 को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में आएंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दादा कुशल सिंह के बलिदान दिवस पर 14 को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में आएंगे सीएम
Tue, 11 Nov 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत के राई स्थित एजुकेशन सिटी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का
सोनीपत। राई स्थित एजुकेशन सिटी में दादा कुशाल सिंह दहिया के 350वें बलिदान दिवस पर 14 नवंबर को राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार शाम को मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा, पुलिस आयुक्त ममता सिंह व उपायुक्त सुशील सारवान ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया।
उन्होंने मुख्य मंच की व्यवस्था, अतिथि स्वागत, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन सेवाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। कार्यक्रम स्थल पर लगाए जाने वाले लंगर की व्यवस्था पर भी चर्चा की।
वीरेंद्र बढ़खालसा ने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया का बलिदान इतिहास में अमिट है। यह समारोह उनके साहस, देशभक्ति और बलिदान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। इसमें सभी पहुंचेंगे। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुरक्षा और यातायात के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
समारोह स्थल के आसपास पर्याप्त पुलिस बल, रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था की पूरी योजना तैयार कर ली गई हैं। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंप गई हैं।