फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CM Flying Corps recovered 20 domestic gas cylinders from a grocery store.

Sonipat News: सीएम फ्लाइंग ने किराना दुकान से बरामद किए 20 घरेलू गैस सिलिंडर

Mon, 23 Mar 2026 08:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Mar 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
CM Flying Corps recovered 20 domestic gas cylinders from a grocery store.
फोटो :: सोनीपत के प्याऊ मनियारी स्थित किरयाना दुकान के पास टेंपो से बरामद सिलिंडर देखती मुख्यमं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को प्याऊ मनियारी की गली नंबर-3 स्थित एक किराना की दुकान में छापा डालकर दुकान और पास ही खड़े टेंपो से 20 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए। छह सिलिंडर भरे हुए थे।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और गुप्तचर विभाग को सूचना मिल रही थी कि सुभाष किराना की दुकान की आड़ में घरेलू गैस सिलिंडर से छोटे सिलिंडरों में गैस भरकर बेचने का काम किया जाता है। इस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से निरीक्षक बिजेंद्र सिंह व सहायक उप निरीक्षक राजेश सरोहा तथा गुप्तचर विभाग के सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र लकड़ा और कमल की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने दुकान और टेंपो से 20 सिलिंडर बरामद किए। दुकान के अंदर एचपी के घरेलू सिलिंडर पर नोजल लगा था। साथ ही वहां तौल के लिए कांटा भी रखा था। टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, सोनीपत के निरीक्षक प्रवीण कुमार को बुलाया। उन्होंने बरामद सिलिंडरों को कब्जे में ले लिया। मामले को लेकर कुंडली थाना में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दुकान पर पहले भी अवैध रूप से सिलिंडर बरामद किए गए थे। जून, 2025 में भी टीम ने 94 गैस सिलिंडर बरामद किए गए थे। इससे स्पष्ट होता है कि अवैध भंडारण का यह धंधा लंबे समय से चल रहा था।

इंस्पेक्टर बिजेंद्र ने बताया कि अवैध गैस भंडारण और कालाबाजारी पर सख्ती बरती जाएगी। लोगों की सुरक्षा और गैस वितरण प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed