फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cloudy sky in Sonipat. Dialogue

Sonipat News: फिर बारिश की आस जगा चले गए बदरा

Sat, 06 Jul 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Jul 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Cloudy sky in Sonipat. Dialogue
सोनीपत। जिले में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। सुबह से ही आसमान पर छाए बादल व सूर्य के बीच आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। जिससे बदरा एक बार फिर बारिश की आस जगाकर चले गए। हालांकि तड़के सोनीपत व राई क्षेत्र में कुछ देर बूंदाबांदी भी हुई। उसके बाद दिनभर उमस के कारण लोग परेशान रहे। धान रोपाई के लिए बारिश की बाट जोह रहे किसान फिर आसमान ताकते रह गए। बादल तो छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने 08 जुलाई तक अच्छी बारिश होने के आसार जताए हैं। दिल्ली-एनसीआर में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से जिले में शुक्रवार रात से तीन दिन तक अच्छी बारिश होने का अनुमान लगाया गया था। शनिवार को जिला दिन भर बादलों से ढका रहा, लेकिन बारिश की आस पूरी नहीं हो सकी। जिससे तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है। जिले का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। औसतन 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही।
विज्ञापन


वर्जन
दिल्ली-एनसीआर में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से जिले में 8 जुलाई तक तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed