फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Clouds will prevail on February 8 and 9, drizzle at some places

8 और 9 फरवरी को छाएंगे बादल, कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी

Sun, 06 Feb 2022 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Clouds will prevail on February 8 and 9, drizzle at some places
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर एक बार फिर से दिखाई देगा। जिससेे मंगलवार और बुधवार को मौसम में बदलाव आएगा। वहीं तीन दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद से लगातार दूसरे दिन कोहरे का असर दिखाई दिया। रविवार तड़के घने कोहरे ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

कोहरे का असर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक देखने को मिला। जहां वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। वहीं कोहरे में दृश्यता कम होने से ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से आधे से डेढ़ घंटा तक की देरी से चली। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग ने 8 व 9 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वानुमान जारी किया है। आसमान पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी का सामना कर रहे लोगों को रविवार दिन में धूप खिलने से राहत मिली है। हालांकि तड़के वातावरण में कोहरे की चादर फैली रही। जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ देर बाद कोहरे का असर कम होता चला गया और धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। तेज धूप होने से सर्दी का अहसास भी कम हुआ। धूप खिलने से रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अवकाश होने और धूप खिलने से पार्कों में चहलकदमी बढ़ी। लोग दिन में धूप सेकते और बच्चे खेलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें देरी से चलीं
ट्रेन संख्या ट्रेन देरी
11078 झेलम एक्सप्रेस 1:20 घंटे
12058 जन शताब्दी 0:45 घंटे
14508 बठिंडा एक्सप्रेस 1:10 घंटे
12460 इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:00 घंटे
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर 0:45 घंटे
12926 पश्चिम एक्सप्रेस 0:35 घंटे
12498 शान ए पंजाब 1:20 घंटे
11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 1:05 घंटे
12925 पश्चिम एक्सप्रेस 2:00 घंटे
12311 नेताजी एक्सप्रेस 1:40 घंटे
18309 जम्मू तवी एक्सप्रेस 1:10 घंटे
14507 फाजिल्का इंटरसिटी 1:40 घंटे
वर्जन
पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। 8 व 9 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की भी संभावना बनी हुई है। मौसम में आए परिवर्तन से तापमान में गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी। दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट संभव है। उसके बाद तीन दिन तक कोहरा छा सकता है।
डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed