फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Clouds remained till afternoon, then sunshine brought relief

Sonipat News: दोपहर तक छाए रहे बादल, फिर खिली धूप लाई राहत

Mon, 05 Feb 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 Feb 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained till afternoon, then sunshine brought relief
फोटो :51: सोनीपत में खिली धूप के बीच पार्क में खेलते बच्चे। संवाद
सोनीपत। मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। सुबह से दोपहर डेढ़ बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। उसके बाद शाम चार बजे तक सूर्य और बादलों के बीच लुका छिपी जारी है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान में कमी आई है। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 113 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिल रही है। सोमवार को भी दोपहर तक बादल छाए रहे। बादल छाने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद खिली धूप निकली तो बच्चे पार्कों में खेलने पहुंच गए। लोगों को भी ठंड से निजात मिली। सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री तो अधिकतम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री और अधिकतम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा से वायु गुणवत्ता बेहतर बनी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 113 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 98 है।
विज्ञापन

वहीं मौसम का असर ट्रेनों की गति पर अब भी पड़ रहा है। झेलम एक्सप्रेस, गीता जयंती, ऊंचाहार व दादर एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नेताजी एक्सप्रेस 3:06 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तो मालवा एक्सप्रेस दो घंटे तक की देरी से चल रही है। सवारी गाडिय़ां आधे से एक घंटे तक की देरी से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed