फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Clouds kept Nautapa's mercury cool for the second day too

Sonipat News: बादलों ने नौतपा के पारे को दूसरे दिन भी रखा ठंडा

Tue, 27 May 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 27 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Clouds kept Nautapa's mercury cool for the second day too
सोनीपत। गर्म हवा और लू के लिए जाना जाने वाला नौतपा के पहले दो दिन राहत भरे रहे। नौतपा के दूसरे दिन भी आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे लोगों को कुछ सुकून मिला है।
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर बादलों और सूर्य के बीच आंख-मिचौनी चलती रही। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन में 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। तापमान पिछले वर्ष की तुलना में 11.5 डिग्री कम है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में इसी दिन पारा 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया था। इस बार मौसम का रुख बदला हुआ है। बादलों की मौजूदगी और हवा में नमी ने नौतपा के शुरुआती दिनों को राहत भरा बना दिया है। तापमान में कमी से हरे चारे के साथ ही धान की पौध उगाने वाले किसानों को राहत मिली है। गर्मी ज्यादा होने पर उन्हें सिंचाई जल्द करनी पड़ती है। गर्मी कम रहने पर सिंचाई की मद में कम खर्च होता है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. प्रेमदीप ने बताया कि नौतपा में इस बार दो-तीन बार बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। यही परिस्थिति बनी रही तो इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed