{"_id":"6823ab57c8191578a20615c2","slug":"clinic-operators-daughter-got-second-place-in-the-stateclinic-operators-daughter-got-second-place-in-the-state-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136584-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: क्लीनिक संचालक की बेटी ने प्रदेश में पाया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: क्लीनिक संचालक की बेटी ने प्रदेश में पाया दूसरा स्थान
Wed, 14 May 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 14 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव भैरा बांकीपुर की प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही 12वीं की छात्रा करीना को आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव भैरा-बांकीपुर की रहने वाली बेटी करीना ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में दूसरा स्थान हासिल किया है। कॉमर्स संकाय की छात्रा करीना ने 495 अंक प्राप्त किए हैं। करीना का सपना यूपीएससी की तैयारी कर अफसर बनना है।
क्लीनिक संचालक दीपक की सबसे छोटी बेटी करीना ने गांव मनौली स्थित रचना वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि इस सफलता का राज नियमितता, संयम और सोशल मीडिया का सिर्फ पढ़ाई के लिए इस्तेमाल करना है।
करीना रोजाना स्कूल समय के अलावा लगभग पांच घंटे सेल्फ स्टडी करती थी। सोशल मीडिया का प्रयोग खबरें व पढ़ाई के लिए करती थीं। परीक्षा के दौरान मोबाइल से दूरी रखी। दूसरों को आगे बढ़ते देख उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ी। परिवार का पूरा सहयोग मिला। मुझे लगातार बधाई मिल रही है।
विज्ञापन
करीना तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी है। उसके बड़े भाई कान्हा और बहन दिव्या भी कॉमर्स संकाय से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। करीना के पिता दीपक प्याऊ मनियारी में क्लीनिक चलाते हैं और माता राजेश देवी गृहिणी हैं। करीना ने पढ़ाई में कभी कोई समझौता नहीं किया। सरपंच प्रतिनिधि जयराम शर्मा ने भी बेटी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेटी ने जिले व यमुना खादर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
अमर उजाला का जताया आभार
परिवार को बेटी के प्रदेशभर में द्वितीय आने की जानकारी अमर उजाला समाचार पत्र से मिली। परिवार को बेटी की उपलब्धि की सूचना नहीं थी। जब अमर उजाला के संवाद प्रतिनिधि ने कॉल की तो उन्हें इसके बारे में पता लगा सका। परिवार ने समाचार पत्र का आभार जताया।