{"_id":"6654baeb85f67db23f07927b","slug":"clerk-who-was-booking-tickets-at-the-railway-station-died-broke-the-door-and-took-him-out-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118815-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर टिकट काट रहे क्लर्क का निधन, दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर टिकट काट रहे क्लर्क का निधन, दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला
Mon, 27 May 2024 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 27 May 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर रेलवे स्टेशन से टिकट बुकिंग क्लर्क जयराम यादव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते
गन्नौर। रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग क्लर्क 50 वर्षीय जयराम यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर टिकट काट रहे थे। जब रेलयात्री टिकट लेने के लिए टिकट खिड़की पर गए तो क्लर्क जयराम यादव बेसुध हालत में फर्श पर गिरे हुए थे। उन्होंने इसकी सूचना जीआरपी चौकी में दी।
सूचना मिलने के बाद जीआरपी इंचार्ज सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और टिकट कक्ष का दरवाजा तोड़ कर जयराम यादव को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से गन्नौर सामुदायिक केंद्र में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भिजवाया। जीआरपी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि सोनीपत निवासी टिकट बुकिंग क्लर्क जयराम यादव सुबह डयूटी पर आए थे। सोमवार दोपहर खिड़की पर टिकट काट रहे थे। जब पानीपत से दिल्ली की तरफ जाने वाली पैसेंजर सवारी गाड़ी का समय हुआ तो यात्री टिकट लेने खिड़की पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि जयराम यादव नीचे गिरे हुए थे। जीआरपी चौकी प्रभारी सुरेश ने बताया कि प्राथमिक जांच में लग रहा है कि जयराम यादव की मौत हृदयघात से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा।