{"_id":"6853188f324f1a65db07f77e","slug":"clerk-absent-after-video-goes-viral-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138247-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वीडियो वायरल होने के बाद लिपिक गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वीडियो वायरल होने के बाद लिपिक गैरहाजिर
Thu, 19 Jun 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी अलग करने के नाम पर 15 हजार रुपये लेने का वीडियो वायरल होने से लिपिक कार्यालय में नहीं आ रहा। मामले की जांच कर रही संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ ने संबंधित कर्मी को दो नोटिस भेजे हैं और उसे शुक्रवार को जांच के लिए पेश होने के आदेश दिए हैं।
मोहन नगर निवासी विनोद ने शिकायत दी थी कि कॉलोनी में उनके 211 गज के प्लॉट की प्राॅपर्टी आईडी पड़ोसी की प्रॉपर्टी पर दर्शा रखी है। इसके लेकर वह और उनके भतीजे दो माह में नगर निगम कार्यालय में चक्कर काट रहे थे।
चतुर्थ श्रेणी कर्मी के कहने पर उन्होंने एक अन्य कर्मी से बात की। आरोप है कि उन्हें 7 मई को डिप्टी मेयर के कार्यालय में बुलाकर उनसे 15 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद एक दिन में ही पेंडिंग प्रॉपर्टी आईडी को ठीक कर दिया।
विज्ञापन
शिकायत के बाद निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने मामले की जांच के आदेश संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ को देते हुए 3 दिन में रिपोर्ट मांगी थी।