फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cleanliness system is back on track in the city

Sonipat News: शहर में पटरी पर लौटने लगी सफाई व्यवस्था

Sat, 09 May 2026 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness system is back on track in the city
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे सफाई कर्मी नारेबाजी करते हुए। स्रोत: संघ
सोनीपत। शहर में हड़ताल पर चल रहे दमकल व सफाई कर्मियों की संयुक्त हड़ताल के बावजूद शुक्रवार को सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी। डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की गाड़ियों का संदेश गलियों में तो सुनाई दिया लेकिन लोगों का आरोप है कि गाड़ी चालक केवल हूटर बजाकर उन्हें चकमा देकर भाग रहे हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक घर से कूड़े का पूर्ण रूप से उठान नहीं हो पा रहा है। गाड़ी चालक एक-दो घर से कूड़ा लेकर गाड़ियों सहित हूटर बजाकर गायब हो रहे हैं। कई घरों में एक-एक सप्ताह का कूड़ा एकत्रित हो चुका है। इसके अलावा गुड़ मंडी क्षेत्र में भी सफाई व्यवस्था का अभाव रहा। इससे शहर में सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है।
विज्ञापन


उधर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 1, 2, 11, 12 व 13 में कई दिन से कूड़े के उठान शुरू नहीं हो पाया है। कचरे का उठान नहीं होने से तनावपूर्ण माहौल की स्थिति बनने लगी है। पांच वार्डों के सफाई कर्मियों ने रेलवे लाइन पार (पश्चिमी क्षेत्र) की कॉलोनियों में पहुंचकर सफाई कार्य बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों व वार्डों की गलियों में सफाई का अभाव नजर आने लगा है। ओल्ड डीसी रोड पर जीवन नगर, तारा नगर, इंद्रपुरी के लोगों का आरोप है कि कर्मचारी मनमर्जी के चलते सभी घरों से कूड़ा नहीं ले रहे हैं। वहीं आरोप है कि यूनियन कर्मी सरकारी सफाई कर्मचारियों को भी हड़ताल के चलते कूड़ा नहीं उठाने दे रहे हैं। यही कारण है कि शहर में अव्यवस्था का माहौल बनता जा रहा है। लोगों की कही सुनवाई नहीं हो रही है।


इंसेट
सदस्यों ने धरना देकर सरकार के प्रति रोष जताया
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर दमकल कर्मचारियों की 8 अप्रैल से चल रही राज्यव्यापी हड़ताल शुक्रवार को 31वें दिन भी जारी रही। नगर निगम कार्यालय परिसर में 93 दमकल कर्मियों के साथ नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने धरना देकर सरकार के प्रति रोष जताया। धरने की अध्यक्षता दमकल यूनियन के जिला प्रधान राजीव खत्री, नपा कर्मचारी संघ के इकाई अध्यक्ष भारत कंडेरा व संचालन जिला सचिव अमित दहिया ने किया। कर्मचारियों ने चेताया कि सरकार इस गलतफहमी में है कि हड़ताल से नगर निगम चुनाव में कुछ नुकसान नहीं होगा। जिले में दमकल व सफाई कर्मियों के करीब 1000 कर्मचारी नहीं, परिवार हैं। 1 कर्मचारी के परिवार से करीब 10-15 वोट प्रभावित करते हैं। यहीं कर्मचारी निगम चुनाव की जीत के सपने का स्वाद बदलने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed