{"_id":"69a2f19f1b400d15130568e1","slug":"cleanliness-drive-launched-from-bus-stand-to-geeta-and-vivekananda-chowk-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150261-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बस स्टैंड से गीता व विवेकानंद चौक तक चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बस स्टैंड से गीता व विवेकानंद चौक तक चलाया सफाई अभियान
Sun, 01 Mar 2026 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 01 Mar 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी मंगवाकर कूड़ा उठवाते निवर्तमान मेयर राजीव जैन। स्रोत : प्रवक्ता
सोनीपत। स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ सोनीपत अभियान के तहत निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कार्यकर्ताओं एवं स्वच्छता मित्रों के साथ शनिवार को सुबह बस अड्डे से गीता भवन चौक एवं विवेकानंद चौक तक सफाई अभियान चलाया। कपड़ा मार्केट के सामने अस्थायी पार्किंग स्थल से कूड़ा उठवाया गया।
टीम ने पार्किंग स्थल के बाहर पड़े मलबे को जेसीबी मंगवाकर उठाने के निर्देश दिए। कहा कि पार्किंग स्थल के चारों तरफ स्वच्छता संदेश देने वाले स्लोगन लिखे बोर्ड लगवाए जाएंगे। जैन ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी के सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। सभी मिलकर थोड़ा-थोड़ा सहयोग करेंगे तो स्वच्छता का सपना साकार हो सकता है।
सफाई एवं स्वच्छता अभियान में संजीव वलेचा, अधिवक्ता नकिन मेहरा, सुरेश कथूरिया, शैलेंद्र तोमर, मंडल अध्यक्ष आरती शर्मा, विक्की शर्मा, सुनीता कालूपुर, जोगेंद्र, मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र दहिया, कृष्ण सफाई निरीक्षक आदि शामिल रहे।