{"_id":"686d78220fd0ec366907d135","slug":"cleaning-workers-created-ruckus-in-the-corporation-office-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139080-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निगम कार्यालय में सफाई कर्मियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निगम कार्यालय में सफाई कर्मियों ने किया हंगामा
Wed, 09 Jul 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के नगर निगम परिसर में निगमायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी। स्रो
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम आयुक्त के निजी सहायक पर लापरवाही और मनमानी बरतने का आरोप लगाया। उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संघ के इकाई प्रधान कंडेरा ने बताया कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर निगम प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बार-बार नजरअंदाज किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी कर्मचारी आयुक्त से मिलने जाते हैं तो उन्हें कार्यालय के बाहर रोक दिया जाता है। इकाई प्रधान ने बताया कि पहले आयुक्त हर्षित कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि यदि सफाई कर्मचारी उनसे मिलने आएं तो उन्हें तुरंत समय दिया जाए। उसके बाद भी उनके आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस रवैये पर रोक नहीं लगाई गई और उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वह आंदोलन करेंगे।