Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cleaning resumes in the city after 14 days, contract and payroll sanitation workers return to work

Sonipat News: शहर में 14 दिन बाद सफाई शुरू, काम पर लौटे संविदा व पे-रोल सफाई कर्मी

Sat, 16 May 2026 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cleaning resumes in the city after 14 days, contract and payroll sanitation workers return to work
फोटो : सोनीपत शहर में झाडू लगाकर कूड़ा उठाते नव निर्वाचित मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। कर्मियों की हड़ताल स्थगित होने के बाद शुक्रवार से शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। 14 दिन से सड़कों पर जमा कूड़ा उठवाने के लिए नव निर्वाचित मेयर राजीव जैन नगर निगम की टीम के साथ रात 9:30 बजे ही सड़कों पर उतर गए।
विज्ञापन

सबसे पहले उन्होंने दो घंटे तक रेलवे रोड पर पड़े कूड़े को उठवाया, फिर कच्चे क्वार्टर मार्केट की तरफ रुख किया और तीन दिन में जगह-जगह पड़ा कूड़ा उठवाने के निर्देश दिए। शुक्रवार सुबह विधायक निखिल मदान कालूपुर चुंगी पर पहुंचे जहां उन्होंने सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की और सफाई कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

सुबह-सुबह से शहर में विभिन्न जगह कूड़े के ढेर का उठान किया गया जबकि कुछ जगह कूड़े के लगे ढेर उठान का इंतजार करते रहे। शुक्रवार को कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों में सफाई करते व कूड़े का उठान करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सफाई व्यवस्था अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का कार्य भी तेजी पकड़ने लगा है। सफाई कर्मचारियों ने राजीव जैन को दोबारा मेयर बनने पर पुष्प गुच्छ एवं फूल मालाएं भेंट कर स्वागत किया। सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक व कृष्ण कुमार से राजीव जैन ने हड़ताल के दौरान बने सभी डंपिंग प्वाइंट से कूड़ा उठवाने और चूना दवाई छिड़कने के निर्देश दिए।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि अब नियमित अंतराल पर शहर में सफाई कार्य का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही अवैध कूड़ा डंपिंग प्वाइंट्स को खत्म किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने निगम अधिकारियों को मौके पर आवश्यक निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र कुमार मौजूद रहे।
कहां कितना उठान किया
सोनीपत नगर निगम क्षेत्र में शुक्रवार को 200 टन कूड़ा उठान किया गया है। यहां करीब 150 टन कूड़े का उठान बाकी है। खरखौदा शहर में 10 टन कूड़ा उठान किया गया। गोहाना शहर में 547 टन कूड़ा जमा हो गया था। हड़ताल खत्म होने के पहले ही दिन करीब 65 टन कूड़ा उठाया गया।


पहले दिन 65 टन कचरा साफ
गोहाना। 14 दिन के दौरान शहर में करीब 547 टन कूड़ा जमा हो गया था। हड़ताल खत्म होने के पहले ही दिन नगर परिषद की टीम ने करीब 65 टन कूड़ा उठाया। नगर परिषद ने कूड़ा उठाने के लिए लोडर और छह ट्रालियां लगाई हैं। संवाद

फोटो : सोनीपत शहर में झाडू लगाकर कूड़ा उठाते नव निर्वाचित मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता

फोटो : सोनीपत शहर में झाडू लगाकर कूड़ा उठाते नव निर्वाचित मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed