फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cleaner dies after a Fortuner car collides with a Bolero, driver critical

Sonipat News: बोलेरो में फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर से क्लीनर की मौत, चालक गंभीर

Tue, 25 Feb 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cleaner dies after a Fortuner car collides with a Bolero, driver critical
फोटो :38: सोनीपत के प्याऊ मनियारी के पास हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ियां। संवाद - फोटो : संवाद
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली स्थित प्याऊ मनियारी के पास पंक्चर पिकअप बोलेरो में फॉर्च्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में पंक्चर टायर को देखने उतरे बोलेरो क्लीनर की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक चालक की पहचान महाराष्ट्र के जिला घुल्ले के निशांत चौक निवासी मोशीन शेख के रूप में हुई है। फॉर्च्यूनर गाड़ी सवार चार युवकों को भी चोट लगी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। साथ ही क्लीनर के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


गांव मोहम्मदाबाद निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके चचेरे भाई योगेश गांव के ही चालक प्रीतम के साथ पिकअप बोलेरो पर क्लीनर थे। दोनों सोमवार को दिल्ली से खाने के सामान का वेस्टेज लेकर बहालगढ़ आ रहे थे। जब वह प्याऊ मनियारी के पास पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी में पंक्चर हो गया। योगेश गाड़ी से नीचे उतरकर पंक्चर देखने लगा। चालक प्रीतम गाड़ी के अंदर ही बैठे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक फॉच्र्यूनर गाड़ी ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पंचर देख रहे उनके भाई योगेश गाड़ी की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप के अंदर बैठा चालक प्रीतम भी बुरी तरह से घायल हो गए। उनका एक पैर बुरी तरह से चोटिल हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल को नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां उन्हें रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हाईवे पर हुए हादसे के बाद क्रेन बुलाकर फॉर्च्यूनर गाड़ी को मार्ग से हटवाया। लिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed