फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Class 10 classmates murdered with sharp weapons in Sonipat

Sonipat News: सोनीपत में 10वीं के कक्षा की सहपाठियों ने धारदार हथियार से कर दी हत्या

Sat, 17 Feb 2024 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 17 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Class 10 classmates murdered with sharp weapons in Sonipat
छात्र अक्षित का फाइल फोटो
सोनीपत। तीन दिन पहले हुई मामूली कहासुनी की रंजिश में गांव जुआं के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र की सहपाठियों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। छात्र की दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर एफएसएल की टीम ने गांव पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जुआं निवासी संदीप ने बताया कि उसका चचेरा भाई अक्षित (16) गांव के राजकीय स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे छुट्टी के बाद अक्षित जैसे ही स्कूल गेट पर पहुंचा, कुछ छात्रों ने उसकी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। धारदार हथियारों से गर्दन, छाती व सिर पर वार किए। स्कूल के विद्यार्थी व स्टाफ के बाहर आते ही हमलावर भाग निकले। अक्षित को तुरंत महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोप है कि हत्या गांव के ही लड़कों ने की है। जिन पर आरोप लगा है, वह सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन -
गांव जुआं के स्कूल के बाहर 10वीं कक्षा के छात्र की धारदार हथियार व डंडे से हत्या की गई है। हत्या का आरोप सहपाठियों पर लगा है। जिन पर आरोप है, उनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस पता लगा रही है आरोपी बालिग हैं या नाबालिग। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरुण कुमार, थाना प्रभारी, मोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed