फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Clashes between two parties in a fight in BST Colony, many injured

बीएसटी कॉलोनी में झगड़े की रंजिश में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, कई घायल

Wed, 06 Apr 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Clashes between two parties in a fight in BST Colony, many injured
बीएसटी कॉलोनी में झगड़े की रंजिश में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए थाना गन्नौर में शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिकायत में पहले पक्ष की बीएसटी कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि सोमवार को उसके पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। जब वह इलाज के लिए अस्पताल में पहुंची तो वहां आरोपी पक्ष के एक अन्य युवक ने भी उसकी पिटाई की। शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष की महिला का आरोप है कि वह अपने मायके आई हुई है। वह गली में घर के बाहर नाली साफ कर रही थी और उसकी बेटी वहां खेल रही थी। इस दौरान उसके पड़ोसी व उसकी परिचित महिला वहां आए और उसकी बेटी को अगवा करने लगे। जब उसने शोर मचाया तो उसकी मां भी घर के बाहर आ गई। तभी दूसरे पक्ष के अन्य युवक भी आ गए। उन्होंने डंडे-लाठी से उसकी पिटाई कर दी। उसकी दिव्यांग मां पर दूसरे पक्ष की महिला ने कस्सी से हमला किया। जब उन्होंने पुलिस को फोन करने की कोशिश की तो उसका फोन छीन कर तोड़ दिया, जिसके बाद सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की और उसके सोने के बाले और तिल्ली छीन ली। आरोपियों का उनके साथ पहले भी झगड़ा हो चुका है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed