फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Claims of missing hundreds of farmers after tractor parade, search started

ट्रैक्टर परेड के बाद सैकड़ों किसानों के लापता होने का दावा, तलाश शुरू की गई

Sun, 31 Jan 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Claims of missing hundreds of farmers after tractor parade, search started
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में निकाली गई किसान ट्रैक्टर यात्रा के बाद से सैकड़ों किसानों के लापता होने का दावा संगठनों के नेताओं ने किया है और इस बारे में पता चलने पर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है और किसान के लापता होने की सूचना देने के लिए कहा गया है, जिससे उसको तलाश किया जा सके। वहीं किसी किसान को दिल्ली पुलिस पकड़ती है तो उसका मुकदमा किसान मोर्चा की तरफ से लड़ा जाएगा। वहीं किसान नेताओं ने शनिवार को सद्भावना दिवस मनाते हुए उपवास रखा और मंच से भाईचारा व शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। कुंडली बॉर्डर पर किसानों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन

किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने दावा किया है कि गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड के बाद से सैकड़ों किसान लापता हैं, जिनका कोई पता नहीं चल रहा है। उनके बारे में पुलिस भी कुछ नहीं बता रही है तो वह लौटकर अपने घर भी नहीं पहुंचे है। इसलिए ही लापता किसानों की तलाश को यूनियन ने शनिवार को हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर 9315848586 पर ऐसे लोगों की जानकारी दी जा सकती है। जितने भी किसानों से उनके परिवार वालों का संपर्क नहीं हो रहा है, उसकी भी जानकारी इस नंबर पर दे सकते है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि केस व लापता किसानों की जानकारी इस नंबर पर दें। इसके लिए एक पदाधिकारी हरपाल को नियुक्त भी किया गया है। गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि किसी भी आंदोलनकारी किसान पर कोई मुकदमा होता है तो उसके सभी केस मोर्चा की तरफ से लड़ा जाएगा।
विज्ञापन

सद्भावना दिवस मनाकर किसान नेता उपवास पर रहे
गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में बवाल के बाद किसान नेताओं ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था और उपवास रखने की बात कही थी। इस पहले से तय कार्यक्रम के तहत किसान नेताओं ने सद्भावना दिवस मनाते हुए उपवास रखा। किसान नेता दिनभर उपवास रखकर मंच पर बैठे रहे। मंच से भाईचारा व शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर लगातार पहुंच रहे किसान
गणतंत्र दिवस पर बवाल के बाद किसान वापस अपने घर लौट रहे थे, लेकिन अब पिछले दो दिन से किसानों का कुंडली बॉर्डर पर वापस पहुंचने का सिलसिला दोबारा से शुरू हो गया है। इस बार हरियाणा के किसान ज्यादा पहुंच रहे है तो पंजाब के किसान भी दोबारा से बॉर्डर पर पहुंच रहे है। जिससे बॉर्डर पर किसानों की तादात बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed