फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Civil Surgeon Dr. Jyotsna transferred to Sirsa

Sonipat News: सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना का सिरसा तबादला

Thu, 07 May 2026 09:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 May 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Civil Surgeon Dr. Jyotsna transferred to Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की ओर से सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना का तबादला सिरसा कर दिया गया है। उनके स्थान पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई है। विधायक निखिल मदान ने 20 मार्च 2025 को विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल के दौरान जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उठाया था।
उन्होंने सरकार से चिकित्सकों के रिक्त पद भरने की मांग की थी। उसी दिन शाम को ही सरकार ने डॉ. ज्योत्सना काे सिविल सर्जन नियुक्त करने के आदेश जारी किए थे। सोनीपत में साढ़े चार माह बाद स्थायी सिविल सर्जन की नियुक्ति के आदेश हुए थे।
विज्ञापन

उन्हें दिसंबर 2024 में ही पदोन्नत किया था। इससे पहले सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर 31 अक्तूबर 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद से पानीपत के सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा को यहां का अतिरिक्त चार्ज मिला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय युद्ध मंच के संस्थापक देवेंद्र गौतम का कहना है कि वह अस्पताल में लंबे समय से चल रही अनियमितताओं, टेंडर घोटाले, आशा वर्कर भर्ती विवाद जैसे मुद्दे उठा रहे थे। उनके बीच सरकार ने सीएमओ का तबादला कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed