फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   civil hospital preapers for holi

Sonipat News: आपातकालीन वार्ड में सुबह व दोपहर को दो-दो, रात में तीन चिकित्सक रहेंगे तैनात

Wed, 08 Mar 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 08 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
civil hospital preapers for holi
सोनीपत। होली पर्व के मद्देनजर जिला नागरिक अस्पताल में विशेष तैयारी की गई है। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में अतिरिक्त चिकित्सक तैनात किए गए हैं, ताकि होली पर होने वाले हुड़दंग के दौरान घायलों को तुरंत इलाज मुहैया करवाया जा सके। आपातकालीन वार्ड में 8- 9 मार्च को सुबह व दोपहर की शिफ्ट में दो-दो चिकित्सक और रात में तीन चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं मरीजों के लिए दवाई का भी अतिरिक्त मात्रा में प्रबंध कर दिया गया है।
विज्ञापन

होली पर्व पर एक-दूसरे पर रंग डालने के दौरान कई बार झगड़ा बढ़ जाता है। गुटबाजी चलते मारपीट जैसी घटनाएं हो जाती हैं। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से होली पर्व पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। बुधवार को ओपीडी बंद होने पर सिर्फ आपातकालीन सेवा ही चालू रहेगी। इस तरह आपातकालीन सेवाओं में हुड़दंग के दौरान घायल होने वाले मरीजों के इलाज का सामान पर्याप्त मात्रा में मुहैया करा दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने कहा कि होली पर्व पर आपातकालीन सेवा में सभी सुविधाएं मुहैया होगी। इसके लिए चिकित्सकों को होली पर होने वाले हुड़दंग के चलते चौकन्ना रहने का आदेश दिया गया है। साथ ही पुलिस प्रशासन से भी अस्पताल में पुलिस कर्मियों की उपस्थित रहने के लिए कहा है, ताकि मरीज व उसके तीमारदार किसी बात को लेकर चिकित्सक से न भिड़ पड़ें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि होली पर्व पर खेलते समय सावधानी बरतें। खासकर मिलावटी व केमिकल युक्त रंग का प्रयोग न करें, ताकि वह बीमार पड़ने से बच सकें। उन्होंने लोगों से होली पर हुड़दंग से परहेज करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली खेलने से पहले चेहरे पर तेल व क्रीम का करें प्रयोग
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंघल ने बताया कि होली पर्व पर मिलावटी रंग की बिक्री भी शुरू हो जाती है। आम उपभोक्ता इन रंगों की पहचान नहीं कर पाते तथा संगे-संबंधियों के बीच खुशी मनाते समय इसी रंग का प्रयोग करने लगते हैं। इससे उनके चमड़ी पर विपरीत प्रभाव शुरू हो जाता है। बाद में इससे उबरने के लिए मरीजों को कई तरह की दवाओं का प्रयोग करना पड़ता है। उनके मुताबिक, रंग के प्रयोग करने से पहले कुछ आसान उपाय अपनाकर इनके बुरे असर से बचा जा सकता है। शरीर के खुले अंगों में बाल व चेहरा ही मुख्य रूप से होते हैं, बाकी शरीर आम तौर पर कपड़ों से ढका होता है। ऐसे में होली खेलने से पहले चेहरे पर तेल व क्रीम का प्रयोग करें।


होली पर्व के चलते सभी चिकित्सकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आपातकालीन वार्ड में अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। दवाओं का भी उचित प्रबंध कर दिया गया है। 8 व 9 मार्च को आपातकालीन वार्ड में अतिरिक्त स्टाफ ड्यूटी पर रहेगा।
- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed