फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   civic amenties

अत्याधुनिक जन सुविधा परिसर का मंत्री ने किया लोकार्पण

Thu, 14 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 14 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
civic amenties
पूर्व सरकार में उपेक्षित एवं भेदभाव का शिकार रहे सोनीपत को विकास की पटरी पर लाने के लिए सोनीपत को नगर निगम बनवाया गया है। इससे शहर के चहुंमुखी विकास, सौंदर्यीकरण के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेगी। यह कहना है स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री कविता जैन का।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास मंत्री सोनीपत शहर को लाखों की सौगात देने के मौके पर लोगों से रूबरू थी। उन्होंने सर्वप्रथम आदर्श नगर में बावा-तराना सिनेमा के आगे वाली गली के निर्माण की आधारशिला रखी, जिस पर करीब 18 लाख रुपये की लागत आएगी। तत्पश्चात वे शनि मंदिर में आयोजित एक समारोह में शामिल हुई, जहां उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इसके उपरांत वे हिंदू कालेज के समक्ष रेलवे फाटक  के सामने फ्लाईओवर के नीचे पहुंची। यहां उन्होंने नव निर्मित अत्याधुनिक जन सुविधा परिसर (शौचालय) को लोकार्पित किया, जिस पर लगभग 12 लाख रुपये की लागत आई। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि जहां कहीं भी सार्वजनिक शौचालय की जरूरत है वहां बनवाये जायेंगे। अब कच्वे क्वार्टर में भी शौचालय की व्यवस्था कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि रेहड़ी वालों के लिए भी अलग से स्थान निर्धारित करने के लिए भी प्रयास जारी हैं।  
विज्ञापन

स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पेयजल की समस्या को खत्म करने के लिए रैनीवेल परियोजना पर भी तेजी से काम जारी है। शहर की कोई भी गली-सड़क कच्ची नहीं रहने दी जाएगी। सौंदर्यीकरण के लिए कूड़ा निस्तारण की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है। ताजपुर में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं डंपिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। सीवरेज प्रणाली को भी दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था होगी इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता आजाद सिंह नेहरा, रवींद्र दिलावर, संजय सिंगला, पवन तनेजा, किरणबाला, रोहताश बिश्रोई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed