फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   City submerged due to 30 mm of rain in 35 minutes, vehicles stranded

Sonipat News: 35 मिनट में 30 एमएम बारिश से शहर जलमग्न, फंसे वाहन

Thu, 04 May 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
City submerged due to 30 mm of rain in 35 minutes, vehicles stranded
फोटो 19: गोहाना रोड ककरोई चौक पर तालाब बनी सड़क पर जाम के कारण लगी स्कूल बसों की लाइन। संवाद
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार को करीब 35 मिनट में हुई 30 एमएम बारिश से सोनीपत शहर में जलभराव हो गया। शहर के मुख्य मार्गों पर ढाई से तीन फुट तक पानी भर गया।
विज्ञापन

शनि मंदिर अंडरपास तालाब बना रहा। अंडरब्रिज में करीब आठ फुट तक पानी भर गया। जिससे शहर दो हिस्सों में बंटा रहा। जलमग्न हुई सड़कों पर वाहनों के बंद होने से कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। सड़कों पर भरे पानी के बीच वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार जताए थे। जिससे बुधवार को सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। दोपहर पौने दो बजे तेज बारिश शुरू हो गई। दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक जमकर बारिश हुई। जिससे शहर की सड़कें तालाब बन गईं। इस दौरान स्कूलों की छुट्टी होने से स्कूल बसें बच्चों को लेकर अपने-अपने गंतव्य की तरफ रवाना हुईं। हालांकि जलमग्न सड़कों पर वाहनों के बंद होने से लगे जाम के कारण गोहाना रोड पर स्कूल बसों की लंबी कतार लगी रही। यातायात पुलिस ने बंद पड़े वाहनों को एक तरफ करवाकर जाम खुलवाया। तालाब बनी सड़कों पर वाहन चालक अपने वाहनों को धक्का मारकर ले जाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मंगलवार के मुकाबले अधिक रहा। मौसम विशेषज्ञों ने वीरवार से मौसम साफ होने के आसार जताए हैं।
80 हजार मीट्रिक टन पर संकट के बादल
बारिश की वजह से मंडियों में रखे 80 हजार मीट्रिक टन गेहूं पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। सबसे अधिक समस्या फरमाणा सहित विभिन्न कच्ची मंडियों में बनी हुई है, जहां खुले आसमान में नीचे करीब पांच हजार मीट्रिक टन गेहूं पड़ा हुआ है। हालांकि भीगने से बचाने के लिए गेहूं को तिरपाल से ढक रखा है। वहीं दूसरी तरफ बारिश से किसानों को राहत मिली है।
कहां कितनी हुई बारिश
सोनीपत : 30 एमएम
गन्नौर : 14 एमएम
गोहाना : 05 एमएम
खरखौदा : 14 एमएम
राई : 14 एमएम
बूंदाबांदी में भीगे गेहूं के छह हजार कट्टे, आढ़तियों की बढ़ी परेशानी
गोहाना। बूंदाबांदी ने आढ़तियों की परेशानी को बढ़ा दिया है। गोहाना अनाज मंडी में रखे करीब 10 लाख कट्टों में से जो कट्टे शेडों के बाहर रखे हुए थे वे भीग गए। हालांकि बूंदाबांदी शुरू होने से पहले ही आढ़तियों ने उसे तिरपाल से ढक दिया था। जिन कट्टों पर तिरपाल नहीं थे उन में से करीब 6 हजार कट्टे भीग गए। आढ़तियों ने जिस अनाज की खरीद की हुई है, उसे कट्टों में डालकर रख दिया है। जिस अनाज की खरीद नहीं हुर्ह है वह मंडी में पड़ा हुआ है। मार्केट कमेटी सचिव दीपक लोहचब ने बताया कि अनाज मंडी परिसर में अनाज से भरे लाखों बैग रखे हुए हैं। बूंदाबांदी होने से अनाज के कुछ बैग भीग गए हैं। एजेंसी को पहले से ही उठाने का कार्य तेजी से करवाने के निर्देश दिए हुए हैं।

बारिश से खरीफ सीजन की फसलों को फायदा पहुंचेगा। किसानों को ज्वार, मक्का, मूंग, ढैंचा की बिजाई करने में आसानी होगी। वीरवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। प्रो. चद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed