फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   City Council will send message to self verify property ID

Sonipat News: संपत्ति आईडी स्वयं सत्यापित करने के लिए नगर परिषद भेजेगा मैसेज

Sat, 23 Mar 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Mar 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
City Council will send message to self verify property ID
गोहाना। नगर परिषद संपत्ति आईडी का स्वयं सत्यापित करने के लिए उपभोक्ताओं के पास मैसेज भेजेगा। मैसेज में लिंक दिया होगा। उपभोक्ता लिंक पर क्लिक कर अपनी संपत्ति आईडी को स्वयं सत्यापित कर सकेंगे। इसके लिए नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी के निर्देश पर उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई है। जल्द ही उनके मोबाइल पर मैसेज भेजने शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद के पास 33 हजार संपत्ति आईडी है। नगर परिषद की तरफ से वार्ड पार्षदों की आईडी को पहले स्वयं सत्यापित कराया गया। इसके बाद वार्ड पार्षद की मदद से क्षेत्रवासियों की संपत्ति आईडी को स्वयं सत्यापित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभी तक महज 4500 उपभोक्ताओं ने ही संपत्ति आईडी को स्वयं सत्यापित कराया है। उपभोक्ताओं को स्वयं सत्यापित करने के लिए नगर परिषद की टीम की तरफ से जागरूक किया जाएगा। वहीं संपत्ति आईडी की त्रुटियों को दूर करने के लिए नप परिसर में दो हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जहां पर उपभोक्ता अपनी संपत्ति आईडी की त्रुटियों को ठीक करा सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार संपत्ति आईडी स्वयं सत्यापित होने के बाद लॉक हो जाएगी। उसके बाद अन्य कोई संपत्ति आईडी के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

वर्जन
संपत्ति आईडी की त्रुटि को ठीक करवाने के बार पोर्टल पर स्वयं सत्यापित प्रमाणपत्र अपलोड करने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। जल्द ही उपभोक्ताओं के पास मैसेज के माध्यम से लिंक भेजा जाएगा। जिससे वह अपनी संपत्ति को स्वयं सत्यापित कर सकेंगे।-निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed