{"_id":"68a239e744fb6c21e10718c4","slug":"city-bus-depot-will-be-constructed-in-murthal-1237-crores-will-be-spent-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140827-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुरथल में होगा सिटी बस डिपो का निर्माण, 12.37 करोड़ खर्च होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुरथल में होगा सिटी बस डिपो का निर्माण, 12.37 करोड़ खर्च होंगे
Mon, 18 Aug 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सिटी बस के लिए मुरथल स्थित चालक प्रशिक्षण संस्थान (डीटीआई) में बस डिपो का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के लिए परिवहन विभाग की ओर से 12.37 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। ई-बसों को चार्ज करने के लिए 10 बूथ बनाए जाएंगे। साथ ही ई-बसों की मरम्मत के लिए कार्यशाला व उनके रखरखाव की व्यवस्था की जाएगी।
परिवहन विभाग की ओर से शहर में सिटी बस सेवा का विस्तार करने की तैयारी की जा रही है। गणतंत्र दिवस पर उद्घाटन करने के बाद पांच ई-बसों को सड़कों पर उतारा गया था। सोनीपत बस अड्डे से कुंडली बॉर्डर तक प्रत्येक 20 मिनट में परिवहन सुविधा मिल रही है।
सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के पांच जिलों में ई-बसें भेजी थीं। भविष्य में 45 ई-बसों को लाने की तैयारी है। विभाग की ओर से नई ई-बसों का बेड़ा बढ़ाने से पहले बस डिपो का निर्माण करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
मुरथल स्थित चालक प्रशिक्षण संस्थान में ई-बस के लिए डिपो बनाया जाएगा। सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बसों की संख्या बढ़ाने के साथ बस डिपो निर्माण की भी जरूरत है।
बस डिपो न केवल बसों की पार्किंग और मरम्मत के लिए उपयोगी होगा बल्कि यहां से शहर के विभिन्न हिस्सों के लिए नए रूटों पर सिटी बस शुरू की जाएगी। इससे दिल्ली से सटे इलाकों के साथ जिले के प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने वाली कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। संवाद
ई-बसों को दिल्ली तक चलाने की तैयारी
रोडवेज की तरफ से पांच ई-बसों को सिटी बस सेवा के रूप में चलाया जा रहा है। इन बसों में एसी की सुविधा होने से यात्री इनको प्राथमिकता देते हैं। यात्रियों की मांग को देखते हुए अधिकारियों ने 50 नई ई-बसों की भी मांग की है। इन बसों के आने से न केवल शहर की सिटी बस सेवा को विस्तार मिलेगा बल्कि इन बसों को दिल्ली रूट पर भी चलाया जाएगा जिससे यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
सिटी बस सेवा को बेहतर बनाने के लिए 12.37 करोड़ रुपये से बस डिपो का निर्माण किया जाएगा। मुरथल स्थित चालक प्रशिक्षण केंद्र में इसे बनाने की तैयारी की गई है। इसके लिए मुख्यालय की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर आवंटित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज।