{"_id":"6a88c1acc93bf7d5f503a7e2","slug":"citizens-should-provide-accurate-information-to-survey-teams-dc-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159133-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वेक्षण टीमों को सही जानकारी दें नागरिक : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वेक्षण टीमों को सही जानकारी दें नागरिक : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जिले में विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण करवाए जा रहे हैं। सर्वेक्षणों के माध्यम से परिवारों की आय, रोजगार, ऋण एवं निवेश, घरेलू परिस्थितियों और असंगठित क्षेत्र के उद्यमों से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं। इन आंकड़ों का उपयोग केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों के बेहतर नियोजन एवं क्रियान्वयन में किया जाता है।
उपायुक्त नेहा सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि उनके घर, संस्थान या प्रतिष्ठान पर पहुंचने वाली अधिकृत सर्वेक्षण टीमों को आवश्यक और सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और नीतियों के बेहतर नियोजन व क्रियान्वयन के लिए विश्वसनीय आंकड़े महत्वपूर्ण हैं।
उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों का सहयोग समाज और जिले के बेहतर विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान एकत्रित सभी सूचनाओं को पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है।