{"_id":"626add32d339475e254d2dac","slug":"cisf-personnel-went-to-the-wedding-with-family-thieves-took-gold-and-silver-jwelery-and-cash-sonipat-news-rtk64517232","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार सहित शादी में गया सीआईएसएफ कर्मी, चोर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार सहित शादी में गया सीआईएसएफ कर्मी, चोर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी ले गए
विज्ञापन
सीआईएसएफ कर्मी के मयूर विहार स्थित घर के ताले तोड़कर चोर आभूषण, नकदी और सामान चोरी कर ले गए। सीआईएसएफ कर्मी परिवार समेत फतेहाबाद शादी समारोह में गए थे। वहां से लौटे तो चोरी का पता लगा। सिटी थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मयूर विहार गली नंबर-25 निवासी दीपक कुमार ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह सीआईएसएफ में नौकरी करता है। उनकी रिश्तेदारी में फतेहाबाद में शादी थी। जिसके चलते वह 21 अप्रैल को अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था। वहां से वह बुधवार को वापस घर आया तो देखा कि दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी व बेड का सामान बिखरा पड़ा मिला। उनके घर से 11 हजार रुपये, 300 ग्राम चांदी, सोने की कान व नाक की बालियां, इंटरनेट का राउटर, सीसीटीवी का पीवी स्विच व अन्य सामान चोरी मिला। उन्होंने मामले की शिकायत सिटी थाना की कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
26 अप्रैल की देर रात हुई चोरी
दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की तो देखा कि 26 अप्रैल की रात 12 बजकर 57 मिनट पर चोर उनके घर में आए हैं। सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध चेहरे पर मास्क लगाए हुए हैं। जिसके चलते उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।