{"_id":"62531869b637c5344d675dfd","slug":"cia-reached-punjab-regarding-terrorist-gopi-investigation-in-amritsar-and-dinanagar-sonipat-news-rtk6435421152","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी गोपी को लेकर पंजाब पहुंची सीआईए, अमृतसर और दीनानगर में की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी गोपी को लेकर पंजाब पहुंची सीआईए, अमृतसर और दीनानगर में की जांच
विज्ञापन
खालिस्तान समर्थित आतंकियों को विदेशी हथियार उपलब्ध कराने के मुख्य आरोपी आतंकी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को लेकर सीआईए की टीम पंजाब पहुंची। पुलिस ने आतंकी के हथियार प्राप्त करने और उनको आगे आपूर्ति करने वाले स्थानों का सत्यापन कराया। गोपी ने उन्हीं स्थानों को सत्यापित किया है, जिनको सागर उर्फ बिन्नी ने बताया था। सीआईए आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
पंजाब के मोगा के गांव खरड़ का रहने वाला गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के संबंध पाकिस्तान, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में बैठे आतंकवादियों से हैं। वह उनके इशारे पर युवाओं को घातक हथियारों की आपूर्ति करता है। उसने गांव जुआं के आतंकी सागर उर्फ बिन्नी और उसके साथियों को दो बार हथियार उपलब्ध कराए थे। सीआईए-1 की टीम ने 19 फरवरी को जुआं गांव के सागर उर्फ बिन्नी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से प्रतिबंधित श्रेणी के विदेशी अत्याधुनिक हथियार मिले थे। इनमें एक एके-47 और पांच पिस्तौल थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि वह खालिस्तान समर्थक आतंकी थे और उनको हथियार गोपी ने उपलब्ध कराए थे।
अब सीआईए-1 की टीम गोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। रविवार को टीम उसको लेकर पंजाब पहुंची। वहां पर गोपी ने दीनानगर में उस स्थान का सत्यापन कराया, जहां पर उसको हथियार उपलब्ध कराए गए थे। उसके बाद अमृतसर में उन स्थानों का सत्यापन कराया गया, जहां पर पूर्व सरपंच की हत्या को अंजाम देने से पहले उसने सागर व उसके साथियों को ठहराया था। उसके साथ ही अमृतसर में हथियार छिपाकर रखने और वाहन उपलब्ध कराने वाले स्थानों का सत्यापन भी कराया गया। पुलिस को गोपी से महत्वपूर्ण जानकारी मिल रही है और उसने सागर द्वारा दी गई जानकारी को पुष्ट किया है। वह चार दिन के पुलिस रिमांड पर है। गोपी से पूछताछ के साथ ही सर्विलांस टीम से उम्मीद है और वह भी सुबूत जुटा रही है।