फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Children's knowledge will be tested on the Ramayana and Maharishi Valmiki, and students will also draw pictures.

Sonipat News: रामायण व महर्षि वाल्मीकि विषय पर परखा जाएगा बच्चों का ज्ञान, चित्र भी उकेरेंगे विद्यार्थी

Sun, 05 Oct 2025 09:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Oct 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Children's knowledge will be tested on the Ramayana and Maharishi Valmiki, and students will also draw pictures.
फोटो 27- सोनीपत के मुरथल अड्डा ​स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद
सोनीपत। जिला के राजकीय विद्यालयों के साथ निजी स्कूलों में भी रामायण व महर्षि वाल्मीकि चरित्र विषय पर बच्चों के ज्ञान को परखा जाएगा। साथ ही बच्चे रामायण व पात्राें पर आधारित चित्र बनाकर अपने आध्यात्मिक ज्ञान का परिचय देंगे। इससे सभी बच्चों को अपनी संस्कृति से अवगत होने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन

प्रशासन व जिला शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय व निजी विद्यालयों में 6 अक्तूबर को रामायण व महर्षि वाल्मीकि विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का समय समय सुबह 11 बजे रहेगा। उक्त दोनों प्रतियोगिताएं दो श्रेणियों में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

प्रथम श्रेणी में कक्षा छठी से 8वीं व दूसरे चरण में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। विभाग की ओर से प्रतियोगिता आयोजित करवाने को लेकर सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए प्रश्न तैयार करने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता के लिए शीट विद्यालयों की ओर से विद्यार्थियों को मुहैया करवाई जाएगी।

अधिकारी करेंगे प्रतियोगिता का निरीक्षण
विद्यालयों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के दौरान प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारी निरीक्षण कर जायजा लेंगे। इसके लिए उपायुक्त की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उप जिला शिक्षा अधिकारी, संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों विद्यालयों में प्रतियोगिता के दौरान होने वाली गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों के ज्ञान की परख करेंगे।
रामायण पर ही आधारित होंगे पुरस्कार
दोनों प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यालयों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद विजेता विद्यार्थियों को रामायण पर आधारित (रामायण की प्रति) जैसे पुरस्कारों का ही वितरण किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति के बारे में और अधिक जानने का मौका मिल सके। इससे विद्यार्थियों में आध्यात्म के प्रति रूचि को भी बढ़ावा मिलेगा।


बच्चों का ज्ञान बढ़ाने व परखने के लिए सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में 6 अक्तूबर को रामायण व महर्षि वाल्मीकि विषय पर प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिता करवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रतियोगिता के नियमों संबंधी भी हिदायत दी गई है। प्रतियोगिता का करवाना अनिवार्य रहेगा।
- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed