{"_id":"688d1eb590b8aa50d7002332","slug":"children-sit-on-sackcloth-water-collects-in-the-rain-sonipat-news-c-197-1-snp1012-140161-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टाट-पट्टी में बैठते हैं बच्चे, बारिश में भरता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टाट-पट्टी में बैठते हैं बच्चे, बारिश में भरता है पानी
Sat, 02 Aug 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो:07: सोनीपत के सेक्टर 15 स्थित प्राथमिक विद्यालय के गेट पर भरा पानी। संवाद
सोनीपत। प्रदेश की पूर्व मंत्री कविता जैन और वर्तमान मेयर राजीव जैन के सेक्टर-15 में स्थित राजकीय मॉडल संस्कृत प्राथमिक विद्यालय में एक अदद बेंच नहीं हैं। स्कूल के बच्चे टाट-पट्टी में बैठकर पढ़ाई करते हैं। बारिश के दिनों में स्कूल परिसर में पानी भर जाता है। महज 20 साल पहले विद्यालय भवन बना है लेकिन दीवारों में सीलन आ गई है।
कक्षा तीन तक के विद्यार्थी आज भी टाट-पट्टी में ही बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। तीन कक्षाओं में बेंच की व्यवस्था के लिए चार साल से प्रस्ताव भेजा जा रहा है लेकिन किसी अभी तक व्यवस्था नहीं हो सकी है। अब तो पुरानी बेंच भी खराब हो गई हैं।
इतना ही नहीं डिजिटल बोर्ड पांच की जगह दो हैं। संपर्क किट तीन की जगह एक है। गेट की हालत यह है कि बारिश होते ही वहां पानी भर जाता है। हां, मिड-डे-मील अवश्य मीनू के मुताबिक तैयार होता है।
विज्ञापन
सेक्टर-15 में स्कूल से चंद कदम की दूरी पर शहर के मेयर राजीव जैन का मकान है। उनकी पत्नी कविता जैन प्रदेश में भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। ऐसे में राजकीय विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव नहीं होना चाहिए था लेकिन हकीकत में व्यवस्थाएं बदहाल हैं।