{"_id":"6349bb935ae45c2a2739d080","slug":"children-s-festival-gives-budding-talents-a-chance-to-move-forward-gaurav-ramkaran-sonipat-news-rtk6608933119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल महोत्सव से उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मिलता है मौका : गौरव रामकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल महोत्सव से उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मिलता है मौका : गौरव रामकरण
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा बाल कल्याण परिषद जिला शाखा की ओर से बाल भवन में चल रहे जिलास्तरीय बाल महोत्सव 2022 का शुक्रवार को तीसरा दिन रहा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में रेडक्रॉस सचिव गौरव रामकरण व विशिष्ट अतिथि के रूप में रुचि स्पेशल स्कूल की प्राचार्य मालती शर्मा पहुंचीं। अतिथियों ने माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि गौरव रामकरण ने कहा कि बाल कल्याण के लिए जिला बाल कल्याण परिषद प्रतिवर्ष ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। जिससे उभरती हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
गौरव रामकरण ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए जिला बाल कल्याण परिषद को रेडक्रॉस का हमेशा योगदान रहेगा। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य मालती शर्मा ने कहा कि स्पेशल बच्चे भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कला को आगे बढ़ा रहे हैं जो विशेष बच्चों के लिए उत्तम कार्य है। तीसरे दिन समूह नृत्य, एकल नृत्य, स्केचिंग ऑन स्पॉट, दिया कैंडल डेकोरेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी बच्चों ने प्रतिभा दिखाकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी नीलम मलिक ने बताया कि जिला स्तरीय विजेता टीमें 27 से 29 अक्तूबर को रोहतक के बाल भवन में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जिला स्तरीय विजेताओं को 14 नवंबर को बाल दिवस पर उपहार देकर पुरस्कृत किया जाएगा। मंच संचालन दीपक कुमार मंथन ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. रविंद्र कुमारी, अंजू दहिया, आराधना, सोनिया, मंजू, विजेंद्र सिंह व ऋतुराज ने निभाई। इस मौके पर इंदु रानी, जयवीर गहलावत, प्रमोद कटारिया, कलाकार सत्यवान सरोहा, बाल भवन के कार्यक्रम अधिकारी संदीप सरोहा, सहायक कार्यक्रम अधिकारी धर्मपाल व लेखाकार ब्रह्मप्रकाश खत्री मौजूद रहे।