फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Children excited about the maiden journey of the first hydrogen train.

Sonipat News: पहली हाइड्रोजन ट्रेन की पहली सफर में यात्रा को लेकर बच्चे उत्साहित

Fri, 17 Jul 2026 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Children excited about the maiden journey of the first hydrogen train.
गोहाना। देश के पहले हाइड्रोजन ट्रेन की पहली सफर में यात्रा करने को लेकर बच्चे उत्साहित हैं। वे इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इनमें भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां की 200 छात्राएं भी शामिल हैं। इंजीनियरिंग की इन छात्राओं को हाइड्रोजन तकनीक आधारित ट्रेन के बारे में जानने और समझने का भी यह बेहतर मौका होगा। ट्रेन के पहले दिन केवल विद्यार्थियों को ही यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

बीपीएस महिला विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राएं गोहाना रेलवे जंक्शन से मोहाना तक यात्रा करेंगी। यह यात्रा उन्हें हाइड्रोजन ट्रेन की डिजाइन, तकनीक और कार्यप्रणाली समझने में मदद करेगी। छात्राओं का कहना है कि यह उनके लिए एक खास अनुभव होगा। वे इसे अपने छात्र जीवन की यादगार उपलब्धि मान रही हैं।
विज्ञापन

क्या बोली छात्राएं
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में सफर करने का अवसर मिलना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। जब संस्थान से इस यात्रा की जानकारी मिली तो ट्रेन को करीब से देखने और उसमें सफर करने की उत्सुकता कई गुना बढ़ गई। इस यादगार अनुभव का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नेहा, छात्रा
मैं इंजीनियरिंग की छात्रा हूं। हाइड्रोजन ट्रेन आधुनिक इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण है। इस यात्रा के दौरान इसकी तकनीक को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा। ट्रेन की कार्यप्रणाली को लेकर मन में कई सवाल हैं जिनके जवाब इस सफर के दौरान मिलने की उम्मीद है।

- कीर्ति, छात्रा
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रा करना जीवनभर याद रहने वाला अनुभव होगा। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को सबसे पहले इसमें सफर करने का अवसर देना सराहनीय पहल है। इस यात्रा के दौरान ट्रेन की तकनीक और संचालन के बारे में बहुत कुछ जानने का मौका मिलेगा। जब मैंने यह खबर अपने परिवार को दी तो वे भी बेहद खुश हुए।
- स्वाति, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed