फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister's silence on returning medals of players is unfortunate: Dr. Sushil Gupta

खिलाड़ियों के पदक लौटाने पर मुख्यमंत्री की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण : डॉ. सुशील गुप्ता

Sun, 24 Dec 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 24 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's silence on returning medals of players is unfortunate: Dr. Sushil Gupta
गोहाना। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता ने खिलाड़ियों के मामले में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज खिलाड़ी अपने पदक वापस लौटा रहे हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस मामले में अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह बातें शनिवार को गोहाना और बरोदा हलका में निकाली गई बदलाव यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) की बदलाव यात्रा शनिवार को गोहाना स्थित आंबेडकर स्मारक से शुरू हुई। यात्रा की शुरुआत में आप के नेता बैलगाड़ी पर सवार होकर चौधरी छोटूराम चौक तक गए। मोर चौक से यात्रा ने बरोदा हलका में प्रवेश किया। यात्रा के बाद गांव बरोदा में जनसभा आयोजित की गई। जिसमें आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक पदक लाते हैं, इसके बावजूद प्रदेश में एक भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि देश व प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन करने वाले खिलाड़ी अपने राष्ट्रीय पदक वापस कर रहे हैं। साक्षी मलिक ने कुश्ती से ही सन्यास ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल राजस्थान जाकर कहते हैं कि भाजपा की सरकार बनने पर 450 रुपये में गैस सिलिंडर देंगे और 2700 रुपये प्रति क्विंटल में गेंहू खरीदेंगे। इस दौरान किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह, देवेंद्र गौतम, नवीन गौड़, संदीप मलिक, मोनिका मलिक, शिव कुमार रंगीला, हैप्पी लोहिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed