फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister's flying squad team checked records on complaint of irregularities in e-rickshaw purchase

Sonipat News: ई-रिक्शा खरीद में गड़बड़ी की शिकायत पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने रिकॉर्ड जांचा

Wed, 10 Apr 2024 03:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad team checked records on complaint of irregularities in e-rickshaw purchase
सोनीपत के गन्नौर बीडीपीओ कार्यालय में खड़ी ई-रिक्शा की गुणवत्ता की जांच करती मुख्यमंत्री उड़नदस
गन्नौर। पंचायत समिति की राशि से 22 लाख 16800 रुपये से खरीदी गई ई-रिक्शा में गड़बड़ी की शिकायत पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय में जांच की। जांच के लिए ग्राम पंचायत अहीर माजरा, दातौली, गुमड़, अगवानपुर की ई-रिक्शा को मंगवाया गया। अगवानपुर के सफाई कर्मचारी रंजीत ने बताया कि ई-रिक्शा को आए हुए 3 महीने हुए हैं, लेकिन यह चार्ज ही नहीं होती।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम में इंस्पेक्टर सुनील, सब इंस्पेक्टर महावीर, पंचायती राज विभाग रोहतक से एक्सईएन विशाल पूनिया, उपमंडल अभियंता अमन, सोनीपत से कनिष्ठ अभियंता विक्रम दहिया शामिल रहे। इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को शिकायत मिली थी कि पंचायत में कूड़ा उठाने के लिए गन्नौर पंचायत समिति के माध्यम से बीडीपीओ की देखरेख में ई-रिक्शा खरीदी गई है। इनकी बाजार कीमत 90 हजार रुपये है और उनके बिल लगभग 1 लाख 90 हजार रुपये प्रति ई-रिक्शा के हिसाब से बने हुए हैं।
विज्ञापन

-जांच में मिली कमियां

पंचायती राज के कनिष्ठ अभियंता विक्रम दहिया ने बताया कि टीम ने ई रिक्शा की गुणवत्ता की जांच की है। जांच में ई-रिक्शा में छोटी-मोटी कमियां भी मिली हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ई रिक्शा खरीद के मामले में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं की गई है। बाकायदा विभिन्न कंपनियों के रेट लिए गए हैं और ई टेंडर से नियमानुसार ई रिक्शा की खरीद की गई है। एक ई रिक्शा 1 लाख 90 हजार रुपये में खरीदी गई है।
पूनम चंदा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed