फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister's flying squad raids on complaint of irregularities

Sonipat News: गड़बड़ी की शिकायत पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता का छापा

Thu, 06 Apr 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raids on complaint of irregularities
फोटो :37: हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के सोनीपत कार्यालय में छापा मार कार्रवाई क
सोनीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के सोनीपत कार्यालय में एक बार फिर से छापा मारा है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को शिकायत मिली थी कि अनुसूचित जाति के लोगों को ऋण देने में कई तरह की गड़बडिय़ां की गई हैं। इसके साथ ही छाप मार कार्रवाई के दौरान जीएम समेत 8 स्टाफ सदस्य गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने बुधवार को ककरोई रोड के पास विजय नगर में स्थित हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान कार्यालय के जीएम समेत 8 स्टाफ सदस्य गैरहाजिर मिले। टीम ने मौके पर ऋण संबंधी फाइलों की जांच की तो पाया कि ज्यादातर ऋण गन्नौर व खरखौदा के रहने वाले लोगों को दिया गया है। अब यह पता किया जा रहा है कि ऋण किन लोगों को दिया गया और वह पात्र थे या नहीं। एक साल में करीब 800 लोगों को ऋण देने का टारगेट है, लेकिन करीब 81 लोगों को ही ऋण दिया गया। ऐसे में कम ऋण दिए जाने के कारणों का पता लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से उप निरीक्षक सुनील कुमार, राजेश कुमार, सतनारायाण ने जांच की। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारी, महिला समृद्धि योजना का विभाग सीधे तौर पर ऋण देता है। माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस, पशुपालन, रेहड़ी लगाने वाले और किराना की दुकान आदि के लिए विभाग ऋण दिलवाने में बैंक को संस्तुति करता है। बीपीएल परिवार को 10 हजार की सीधी सब्सिडी मिलती है। इससे संबंधित पूरे रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। देर शाम तक टीम ने जांच में लगी रही। सुनील कुमार ने कहा कि पूरी जांच कर रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी।

फोटो :37: हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के सोनीपत कार्यालय में छापा मार कार्रवाई क

फोटो :37: हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के सोनीपत कार्यालय में छापा मार कार्रवाई क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed