फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister's flying squad raided the Patwar Khana, two were found on the spot, three arrived later

Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने पटवारखाना में डाला छापा, दो मौके पर मिले, तीन बाद में पहुंचे

Sat, 21 Dec 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided the Patwar Khana, two were found on the spot, three arrived later
गन्नौर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने शुक्रवार को तहसील के पास पटवारखाना में छापा डाला। जहां 13 में से मात्र दो पटवारी मौके पर मिले और तीन पटवारी टीम के आने के बाद पहुंचे। इसके अलावा आठ पटवारी व एक कानूनगो गैर हाजिर पाए गए। टीम ने मौके पर मिले पटवारी व कानूनगो का रिकॉर्ड संतोषजनक पाया। जांच के बाद उप पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने गैरहाजिर मिले पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

पटवारियों के पटवारखाने में न बैठने के कारण परेशान लोगों की शिकायतें लगातार मिलने पर डीएसपी अजीत के नेतृत्व में करनाल मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने छापा डाला। कार्यालय में पटवारी वेद सिंह व नीरज मौके पर मिले, जबकि दिनेश गोस्वामी, सचिन व अरुण भी बाद में पहुंचे। बाकी पटवारी बिना किसी वैध कारण के कार्यालय से नदारद रहे। शाम 5 बजे तक उनके पहुंचने का इंतजार भी किया, लेकिन कोई पटवारी नहीं पहुंचा। सूचना के बाद तहसीलदार मनोज कुमार व नायब तहसीलदार बजे सिंह भी पटवारखाने में पहुंचे और जांच में टीम का सहयोग करवाया। डीएसपी ने पटवारियों की गैरहाजिर होने पर दूसरे पटवारी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


-लोगों ने रोये दुखड़े

पटवारखाने में अपने काम करवाने पहुंचे लोगों ने बताया कि पटवारी उनका समय पर काम नहीं करते और अपनी मर्जी से आते-जाते हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि उनका इंतकाल बिना वजह रद्द कर दिया और छह महीने बीतने के बाद भी इंतकाल नहीं बन पाया है। वहीं, समसपुर गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उनके पिता उनके नाम अपनी प्रॉपर्टी देना चाहते हैं। इसके लिए गन्नौर के पटवारी ने दस्तावेज उपलब्ध करवाने हैं, लेकिन वह उनके बार-बार चक्कर कटवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पटवारी समय से पहले अपना कार्यालय बंद कर चले जाते हैं। लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए पटवारखाने में छापा डाला। मौके पर 12 में से 2 पटवारी मिले थे और कुछ समय बाद 3 और पटवारी आ गए थे। जो अनुपस्थित मिले हैं उनके खिलाफ उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा।
- अजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed