फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister's flying squad caught 20 thousand 200 liters of milk mixed with urea, destroyed

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने यूरिया मिश्रित 20 हजार 200 लीटर दूध पकड़ा, कराया नष्ट

Sat, 05 Mar 2022 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad caught 20 thousand 200 liters of milk mixed with urea, destroyed
मेरठ हाईवे पर दूध आपूर्ति कर रहे वाहनों की जांच करने पहुंची मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम। संवाद - फोटो : Sonipat
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने मेरठ और केजीपी एक्सप्रेस-वे पर छापा मारकर भारी मात्रा में यूरिया मिश्रित दूध बरामद किया है। दूध की आपूर्ति मुरथल, कुंडली व सोनीपत में की जानी थी। टीम ने मिलावटी दूध, पनीर और मावा के टैंकर पकड़े। टीम ने मौके पर ही मोबाइल टेस्टिंग लैब में दूध का परीक्षण कराया। यूरिया मिश्रित दूध मिलने पर टीम ने 20 हजार 200 लीटर दूध को मौके पर ही नष्ट कराया। दूध, पनीर व मावे के अन्य सैंपल जांच के लिए पंचकूला प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। जांच का नेतृत्व मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी अजीत व संदीप गुलिया ने किया।
विज्ञापन

शासन को सूचना मिल रही थी कि मिलावटी दूध, पनीर व मावा की आपूर्ति की जा रही है। इसके चलते शुक्रवार को प्रदेशभर में एक साथ छापा मार कार्रवाई शुरू की गई। सोनीपत में डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में मेरठ हाईवे पर गढ़ मिरकपुर में और डीएसपी संदीप गुलिया के नेतृत्व में केजीपी एक्सप्रेस-वे पर नाके लगाकर सुबह साढ़े पांच बजे से दूध-पनीर के वाहनों की जांच शुरू की गई। दूध की गुणवत्ता जांचने के लिए मोबाइल टेस्टिंग लैब मौके पर बुलाई गई थी। मिलावटी मावा और पनीर की आशंका होने पर उसके सैंपल लेकर जांच के लिए सील कर लिए गए। टीम ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से आने वाले करीब 29 वाहनों की जांच की।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से आ रहा था मिलावटी दूध
टीम को केजीपी टोल प्लाजा पर जांच के दौरान यूरिया मिलाकर तैयार किए गए दूध से भरा टैंकर पकड़ा। यह टैंकर मध्य प्रदेश के मुरैना से आ रहा था। इस दूध को मुरथल क्षेत्र व कुंडली में सप्लाई किया जाना था। टैंकर के चालक मुनिराम ने स्वीकार किया कि टैंकर में मिलावटी दूध है। एक टैंकर को मेरठ हाईवे पर पकड़ा गया। टीम ने दोनों टैंकरों का दूध खेतों में पलटवाकर नष्ट करा दिया। कुल 20 हजार 200 लीटर मिलावटी दूध नष्ट कराया गया। इसमें 1800 लीटर दूध को केजीपी पर पकड़ा है। जिसमें यूरिया मिश्रित था। वहीं 2200 लीटर मेरठ हाईवे पर पकड़ा गया था। उस दूध से बदबू आ रही थी। उसे एफएसओ की टीम ने जांच के बाद पीने लायक नहीं बताया था। उसके बाद उसे विधि अनुसार नष्ट कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी दूध सप्लाई कराने के आरोपियों व टैंकरों के चालकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरथल क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। जहां मिलावटी दूध-पनीर की आपूर्ति किए जाने का पता लगा है वहां पर छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी। उनकी खासतौर पर निगरानी की जाएगी। दूध की डेयरियों पर भी छापा मारा जाएगा। -वीरेंद्र सिंह गहलावत, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी।

मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही दूध, पनीर और मावे के सैंपलों की रिपोर्ट भी प्राप्त हो जाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अजीत सिंह, डीएसपी, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed