{"_id":"652edfab41b9934b87099b84","slug":"chief-minister-flying-squad-took-samples-of-buckwheat-flour-and-desi-ghee-sonipat-news-c-197-1-snp1003-7945-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने कुट्टू के आटे और देसी घी के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने कुट्टू के आटे और देसी घी के नमूने लिए
Wed, 18 Oct 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
गोहाना में दुकान पर कुट्टू के आटे के नमूने लेती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम। संवाद
गोहाना। नवरात्र के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने संयुक्त रूप से छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने महाबीर चौक के पास रमेश कुमार वासुदेव किराना स्टोर, आदर्श नगर में नरेंद्र ट्रेडर्स व नारायण ट्रेडर्स की दुकानों से नमूने लिए। टीम ने इन तीनों दुकानों से कुट्टू के आटे के 3 नमूने व देसी घी का एक नमूना लिया है। नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया है।
त्योहारी सीजन में कुछ दुकानदार अपने फायदे के लिए निम्न स्तर का सामान बेचकर मुनाफा कमाते हैं। ऐसे दुकानदारों पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम छापा मार कार्रवाई कर रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र ने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा का ध्यान रखते हुए प्रशासन की पैनी नजर खाद्य पदार्थों की बिक्री पर है। बिना गुणवत्ता के कुट्टू आटा और अन्य खाद्य पदार्थों को बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टीम में उप निरीक्षक सुनील, गोहाना के प्रभारी धर्मपाल नरवाल, राममेहर दूहन व वेदपाल कुंडू शामिल रहे।