{"_id":"65b7ebf6a816c92f2c0a707d","slug":"chief-minister-flying-squad-team-recovered-85-gas-cylinders-sonipat-news-c-197-1-snp1001-113024-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने 85 गैस सिलिंडर बरामद किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने 85 गैस सिलिंडर बरामद किए
Mon, 29 Jan 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 29 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने गांव राई में छापा डालकर गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 85 घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम में शामिल निरीक्षक सुनील, एसआई महाबीर, एएसआई राजेश की टीम ने राई में छापा डाला। उनके साथ खाद्य आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक अजय मलिक भी थे। पुलिस ने विजय नाम के युवक को बोलेरो गाड़ी में सिलिंडर लोड करते पकड़ लिया। उसके खिलाफ राई थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन