फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister Flying Squad team raided two shops and collected seven samples of food supplements.

Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने दो दुकानों पर छापे डालकर फूड सप्लीमेंट के सात नमूने भरे

Wed, 06 Mar 2024 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad team raided two shops and collected seven samples of food supplements.
सोनीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने बुधवार को शहर में फूड सप्लीमेंट की दो दुकानों पर छापा डाला। इस दौरान टीम ने दोनों दुकानों से फूड सप्लीमेंट के सात नमूने भरे। इन नमूनों को अब जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की।
विज्ञापन

टीम को सूचना मिली थी कि शहर में कई जगह निम्न श्रेणी का फूड सप्लीमेंट बेचा जा रहा, जिसे युवाओं के स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम इंस्पेक्टर श्रवण, सुनील व एएसआई राजेश को सूचना मिली थी कि शहर में कुछ दुकानदार निम्न श्रेणी का फूड सप्लीमेंट बेच रहे हैं। इस सूचना पर बुधवार को शहर के मुरथल अड्डा स्थित दुकान पर छापा डाला। टीम ने वहां से फूड सप्लीमेंट के चार नमूने भरे। गांधी चौक स्थित दुकान पर छापा डालकर तीन नमूने लिए गए। नमूने लेने की प्रक्रिया खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र ने की। उन्होंने कहा कि जिले में हजारों युवा बॉडी बिल्डिंग व पावर लिफ्टिंग करते हैं। इनमें से काफी युवा फूड सप्लीमेंट लेते हैं, लेकिन कुछ दुकानदार अपने फायदे के लिए निम्न श्रेणी का फूड सप्लीमेंट बेचते हैं, जिसे शरीर पर गलत प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed