{"_id":"65fe8aa8ca553792ed0c85db","slug":"chief-minister-and-former-chief-minister-gave-mantra-of-victory-to-the-workers-sonipat-news-c-197-1-snp1001-115740-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
Sat, 23 Mar 2024 01:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:24 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली से आगमन के दौरान राई स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान दोनों नेताओं ने जिले के भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी दिया।
कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जीत के साथ भाजपा हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लिए उसका हर कार्यकर्ता अहम है। बूथ लेवल पर सजग रहने की जरूरत है। सरकार की नीतियों का असर है कि देश का हर नागरिक इस समय प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। राम मंदिर बनाने से लेकर अनुच्छेद 370 को हटाने तक के ऐसे दृढ़ निर्णय केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ले सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया और कहा कि जल्द ही लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा भी की जाएगी। जिसे भी प्रत्याशी बनाकर भेजा जाएगा, पार्टी का हर कार्यकर्ता उसे जिताने का प्रण लेगा। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान पानीपत सांसद संजय भाटिया, राई विधायक मोहन लाल बडौली, जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन रविंद्र दिलावर, गन्नौर के वरिष्ठ नेता आजाद सिंह नेहरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीत राई, नवीन मंगला, निशांत छोक्कर आदि मौजूद रहे।