फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Instructor of Indian Wrestling Team will now train at Pratap School Sai Wrestling Academy

भारतीय कुश्ती टीम के मुख्य प्रशिक्षक अब प्रताप स्कूल साई कुश्ती अकादमी में देंगे प्रशिक्षण

Fri, 30 Sep 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Chief Instructor of Indian Wrestling Team will now train at Pratap School Sai Wrestling Academy
भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई) गांव चौहान जोशी में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में तैनात ग्रीको रोमन के मुख्य प्रशिक्षक की खरखौदा के प्रताप खेलकूद स्कूल में तैनाती की गई है। साई सेंटर में कुश्ती के राष्ट्रीय कैंप के खत्म होने पर उनकी सेवाएं खरखौदा में ली जाएंगी। वह अगले साल 31 मार्च तक या साई में जब तक राष्ट्रीय कैंप नहीं लगता प्रताप स्कूल में पहलवानों को प्रशिक्षण देंगे। वहीं फ्री स्टाइल के प्रशिक्षक का भी आज कार्यकाल पूरा हो गया।
विज्ञापन

बहालगढ़ स्थित साई में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में तैनात ग्रीको रोमन कुश्ती के मुख्य प्रशिक्षक हरगोबिंद सिंह को खरखौदा के प्रताप स्कूल में तैनात किया गया है। साई में कुश्ती का नेशनल कैंप समाप्त होने के बाद से वह खाली थे। साई ने उनकी सेवाओं का इस्तेमाल दूसरी जगह करने का फैसला लेते हुए उन्हें खरखौदा में तैनात किया है। वह प्रताप स्कूल के ग्रीको रोमन के 45 पहलवानों को प्रशिक्षण देंगे। प्रताप स्कूल में साई का एक्सटेंशन सेंटर है। उनकी तैनाती अगले साल 31 मार्च या नेशनल कैंप लगने तक वहां की गई है। उन्होंने खरखौदा में पहलवानों को ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है। वहीं साई सेंटर में तैनात भारतीय फ्री स्टाइल के पहलवानों के चीफ कोच जगमिंद्र सिंह का कार्यकाल भी 30 सितंबर को पूरा हो गया। उन्हें एक्सटेंशन मिलेगा या उनकी जगह नए कोच की तैनाती की जाएगी, इसका फैसला अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

साई सेंटर में कुश्ती का राष्ट्रीय शिविर समाप्त होने के बाद ग्रीको रोमन के मुख्य प्रशिक्षक को अब खरखौदा भेजा है। वहीं फ्री स्टाइल के मुख्य प्रशिक्षक को एक्सटेंशन देने या नया कोच लगाने का फैसला मुख्यालय से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ललिता शर्मा, कार्यकारी निदेशक, साई सेंटर, बहालगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed