{"_id":"68fa7c7fc8e35fd05b0c7b3a","slug":"chhath-arghya-will-be-offered-to-the-setting-sun-on-october-27-sonipat-news-c-197-1-snp1003-144139-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छठ...अस्ताचलगामी सूर्य को 27 अक्तूबर को दिया जाएगा अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छठ...अस्ताचलगामी सूर्य को 27 अक्तूबर को दिया जाएगा अर्घ्य
Fri, 24 Oct 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05: सोनीपत के कबीरपुर में बनाए गए छठ घाट का निरीक्षण करते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। लोक आस्था का महापर्व छठ के मद्देनजर मेयर राजीव जैन ने वीरवार को रोहट गांव स्थित पश्चिमी यमुना नहर के साथ कबीरपुर, ऋषि कॉलोनी, कालूपुर व बाबा काॅलोनी में बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व पूर्वांचल की आस्था का प्रतीक है। छठ में सूर्यदेव की उपासना की जाती है। 27 अक्तूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि सोनीपत में हजारों की संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। ऐसे में उनकी धार्मिक आस्था का ध्यान रखना हमारा दायित्व बनता है। छठ व्रतियों की सुविधाओं के लिए पूर्वांचलियों की मांग पर कबीरपुर व बाबा कालोनी में दो घाट व पार्क बनवाए गए हैं।
दोनों घाटों पर प्रत्येक वर्ष हजारों श्रद्धालु छठ पूजा के लिए एकत्रित होते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों घाटोंं पर सफाई, बिजली, पानी व रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मेयर ने रोहट स्थित नहर का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कहा कि किनारे पड़ी गंदगी की सफाई शनिवार तक करवाएं व ऋषि कॉलोनी में बने कच्चे घाट को श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए और चौड़ा किया जाए।
इसी तरह बाबा कॉलोनी में बने छठ घाट के सामने खली पड़ी जमीन पर भी अस्थायी घाट बनाया जाएगा। मेयर राजीव जैन ने कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों पर कच्चे घाट भी बनाए जाते हैं। जिससे पूर्वांचल के लोगों को छठ पूजा में कोई समस्या न हो।
इस दौरान संजय ठेकेदार, अभिमन्यु सिंह पटेल, संतोष ठाकुर, शैलेंद्र तोमर, विक्की शर्मा, सतीश साहनी, अर्पित मिश्रा भी उपस्थित रहे।