फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cheated of Rs 6.15 lakh by luring huge profits in business

Sonipat News: व्यापार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6.15 लाख रुपये ठगे

Sun, 11 Aug 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 Aug 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 6.15 lakh by luring huge profits in business
सोनीपत। ऑनलाइन मेडिकल सामान बेचने के व्यापार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6.15 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। सेल्स ऑफ मेडिकल और ऑरथोपेडिक गुड्स में निवेश करने का झांसा देकर ठगी की गई। पीड़ित को छह माह में रुपये दोगुना करने का झांसा दिया था। पीड़ित को जब पता लगा तो पुलिस को शिकायत दी। आरोप है कि शहर के करीब 350 लोगों से इसी तरह ठगी की गई है। राशि करोड़ों में होने का अनुमान है।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर फिलहाल पंचम नगर वार्ड-13 निवासी अरविंद कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने यूट्यूब पर कंपनी का विज्ञापन देखा था। कंपनी का कार्य सेल्स ऑफ मेडिकल और ऑरथोपेडिक गुड्स का है, साथ ही वह अपने हर्बल हेल्थ प्रोडक्ट भी बनाती है। वह लोगों का पैसा लगवा कर लाभ के रूप में लगाए गए रुपये महज छह माह में दोगुना कर देंगे और 15 दिन बाद कंपनी अपना प्रॉफिट देना शुरू कर देती है। उसने झांसे में आकर 6.15 लाख रुपये उनके खाते में डाल दिए। लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं दिया और न ही मूल राशि लौटाई गई। शिकायतकर्ता ने आरोपी नाजिया कौसर को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर इंसानियत के नाते रुपये वापस मांगे, लेकिन वापस देने की बात कहने पर भी नहीं दिए गए। उन्हें पता लगा कि नाजिया व अन्य ने इस तरह करोड़ों का घालमेल किया है। सोनीपत से ही करीब 350 लोगों से रुपये ऐंठे गए हैं। यह राशि भी करोड़ों में हो सकती है। पुलिस ने उनके बयान पर नाजिया कौसर, रिजवान मोहम्मद चम्मन, मोहम्मद जिया उला, रबिया बसरी, साजिया बानू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed