फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CHC's solar system defective, delivery by lighting mobile torch

Sonipat News: सीएचसी के सोलर सिस्टम खराब, मोबाइल टॉर्च जलाकर कराया प्रसव

Wed, 12 Jul 2023 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
CHC's solar system defective, delivery by lighting mobile torch
गन्नौर। बारिश के कारण शनिवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का सोलर सिस्टम अचानक खराब हो गया। रविवार सुबह चार बजे सीएचसी में एक गर्भवती महिला का प्रसव कराने की तैयारी की जा रही थी। प्रसव करते समय सुबह चार बजकर 25 मिनट पर अचानक अस्पताल की बिजली गुल हो गई। इसके बाद जब सोलर सिस्टम ने काम नहीं किया तो पता चला कि बारिश के कारण सोलर सिस्टम में खराब हो चुका है। इसके बाद सीएचसी स्टाफ बिजली के लिए जनरेटर चलाने गया, लेकिन ऑपरेशन थियेटर में चिकित्सकों ने बिजली आने का इंतजार किए बिना मोबाइल टॉर्च जला कर उसका प्रसव करा दिया। इस दौरान महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

गांव दातौली की बृजेश उर्फ रजनी अपने पति के साथ शनिवार रात को सीएचसी पहुंची थी। रविवार सुबह चार बजे उसे प्रसव के लिए ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया, लेकिन 4 बजकर 25 मिनट पर लाइट चली गई। हालांकि बिजली गुल होने की स्थिति में सीएचसी में सोलर की व्यवस्था भी की गई है, लेकिन तेज बारिश के चलते सोलर ने भी जवाब दे दिया, जिसके चलते ऑपरेशन थियेटर में अंधेरा छा गया। जब तक जनरेटर चलाया गया उससे पहले ही चिकित्सकों ने तीन मोबाइलों की टॉर्च जलाकर महिला का प्रसव करवा दिया।
विज्ञापन

बच्चे के गले में उलझी हुई थी गर्भनाल
रजनी के पति अनुज ने बताया कि प्रसव के दौरान उनके बच्चे के गले व हाथ में गर्भनाल उलझी हुई थी। अंधेरे में कुछ भी हो सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन थियेटर में इनवर्टर बैटरी की भी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की परेशानी न खड़ी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात हुई तेज बारिश के कारण सोलर सिस्टम में पानी आने से सिस्टम बंद हो गया। उसके बाद जनरेटर चलाने में समय लग गया। ऐसे में चिकित्सकों ने मोबाइल टॉर्च की मदद से महिला का सफलतापूर्वक प्रसव करवाया था। अब सोलर सिस्टम को भी ठीक करवा दिया गया है।
डॉ. टीना आनंद, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed