{"_id":"6079e0728ebc3ecabd5258bb","slug":"charges-of-scandal-on-city-waste-company-mayor-and-councilors-decided-to-cancel-the-contract-sonipat-news-rtk6047887129","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कूड़ा उठाने वाली कंपनी पर घोटाले का आरोप, मेयर व पार्षदों ने ठेका रद्द करने का लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कूड़ा उठाने वाली कंपनी पर घोटाले का आरोप, मेयर व पार्षदों ने ठेका रद्द करने का लिया फैसला
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में मेयर व पार्षदों की बैठक हुई। जहां शहर में कूड़ा उठाने वाली जेबीएम कंपनी पर मेयर व पार्षदों ने घोटाले का आरोप लगाया है। जेबीएम कंपनी ने ठेके की शर्तों के अनुसार कर्मी पूरे नहीं लगाए हुए है तो गाड़ी भी पूरी नहीं है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी एक सप्ताह में एक बार पहुंचती है और इसकी शिकायत करने पर लोगों संग अभद्रता की जाती है। उसके बावजूद पूरे महीने का बिल वसूला जाता है। इसके साथ ही नगर निगम भी करोड़ों रुपये उसपर लुटा रहा है। इस तरह से मेयर निखिल मदान व पार्षदों ने बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए जेबीएम कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उसका ठेका रद्द कराने की बात कही गई।
नगर निगम कार्यालय में मेयर निखिल मदान के साथ ही पार्षद बिजेंद्र मलिक, सूर्या दहिया, पुनीत त्यागी, अतुल जैन, नीतू दहिया आदि ने सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक की। जिसमें मेयर निखिल मदान ने कहा कि उनको सभी पार्षदों व शहर के लोगों से लगातार शिकायत मिल रही है कि नगर निगम में सफाई व्यवस्था का काम कर रही जेबीएम व पूजा कंसल्टेंसी कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कर रही है। पार्षदों व आम जनता के कई बार शिकायत करने के बाद भी कूड़ा उठाने वाली गाड़ी एक सप्ताह तक नहीं आती है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन लोगों से पूरे महीने की वसूली की जाती है और इस तरह से घोटाला किया जा रहा है। जेबीएम कंपनी ने निगम को जितनी गाड़ियां व कर्मी बताए हैं, उनमें भी घपला किया गया है। गाड़ी कूड़ा उठाने 15 दिन में जाती है, जिससे गाड़ियों में काफी कूड़ा हो जाता है और वह गलियों में गिरता रहता है। गाड़ी पर कोई हेल्पर भी नहीं होता। शिकायत करने पर लोगों के साथ अभद्रता की जाती है। मेयर व सभी पार्षदों ने फैसला किया कि जेबीएम कंपनी का ठेका तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए और किसी सक्षम कंपनी को यह ठेका दिया जाए।