फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Changing weather has affected health, 2000 patients have reached the hospital

Sonipat News: बदल रहे मौसम ने बिगाड़ी सेहत, 2000 मरीज पहुंचे अस्पताल

Tue, 04 Nov 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Changing weather has affected health, 2000 patients have reached the hospital
फोटो 39 : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में लैब की रिपोर्ट लेने के लिए लंबी कतार में खड़े मरीज। संवा
सोनीपत। मौसम में आए बदलाव और दो दिन बाद ओपीडी खुलने के कारण सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें लगी रहीं। डॉक्टरों के कमरों के बाहर मरीजों का तांता लगा रहा। दिनभर में दो हजार से अधिक मरीजों ने इलाज कराया।
विज्ञापन

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और वातावरण में बढ़ते प्रदूषण के कारण खांसी, जुकाम, वायरल बुखार और आंखों के संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, नागरिक अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र का तबादला होने के कारण ओपीडी बंद रही। चर्म रोगी बिना उपचार कराए लौटने के लिए मजबूर रहे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 1800 से अधिक मरीजों के पंजीकरण दर्ज किए जा रहे हैं। सोमवार को यह संख्या सामान्य दिनों की तुलना से काफी अधिक रही। फिजिशियन ओपीडी में करीब 700 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें अधिकांश वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खराश और शरीर दर्द जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। वहीं, नेत्र रोग (आंख) ओपीडी में भी मरीजों की संख्या 350 के पार पहुंच गई। आंखों में जलन, लालिमा और संक्रमण की शिकायतें अधिक सामने आईं।
----------
स्वास्थ्य के प्रति चिकित्सक की सलाह
फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा का कहना है कि मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव और प्रदूषण के स्तर में वृद्धि के चलते सांस संबंधी समस्याएं, गले के संक्रमण और वायरल बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि सुबह-शाम ठंडी हवा से बचाव करें। मास्क का प्रयोग करें। पानी उबालकर पीएं।

चिकित्सक के तबादले से चर्म रोग विभाग की सेवाएं बंद
इस बीच जिला नागरिक अस्पताल ने चर्म रोग विभाग की सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र सिंह का तबादला पानीपत जिले के समालखा नागरिक अस्पताल में हो गया है। नए चिकित्सक की नियुक्ति होने तक त्वचा रोगियों का उपचार नहीं हो सकेगा। इससे त्वचा संबंधी रोगों से जूझ रहे मरीजों को निजी चिकित्सकों की शरण लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed